iQOO 15 में आएगी 7000mAh की जम्बो बैटरी.. नोट कर लें लॉन्च डेट और टाइम
iQOO ने आधिकारिक तौर पर यह कंफर्म कर दिया है कि इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी हो सकती है। यह बैटरी ब्लू ओशन बैटरी के तौर पर फोन में शामिल की जाने वाली है। कंपनी ने फोन के लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है, iQOO 15 को चीन के बाजार में 20 October, 2025 को शाम 7 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। आइए जानते है कि iQOO के इस फोन में आपको क्या क्या मिल सकता है।
क्या है iQOO 15 में आने वाली Blue Ocean Battery?
कंपनी ने यह बताया है कि Blue Ocean Battery एक ही सिंगल सेल को इस्तेमाल करने वाली है, अगर परंपरागत बैटरी को देखते हैं तो यह डुअल सेल डिजाइन में आती हैं। अगर iQOO की मानें तो इस लेआउट से ड्यूरेबिलिटी और एनर्जी डेन्सिटी दोनों ही बढ़ जाने वाली हैं। इस फोन में 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ साथ 40W की वायरलेस चार्जिंग भी होने वाली है। इसके अलावा कंपनी के अनुसार यह फोन PPS और PD Charging को भी 55W तक सपोर्ट करता है।
इस नई तकनीकी से लैस है iQOO 15!
iQOO 15 को कंपनी एक नई तकनीकी यानि Global DIrect Power Supply 2.0 System पर लॉन्च करने वाला है, इससे फोन चार्जिंग के दौरान बेहद ज्यादा कूल रहने वाला है, इसके साथ ही अगर इसपर गेमिंग आदि भी की जाती है तो भी यह ठंडा ही रहने वाला है, ज्यादा गर्म नहीं होने वाला है।
स्नैपड्रैगन का लेटेस्ट प्रोसेसर फोन को पावर देने वाला है!
iQOO 15 में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर को जगह दे सकती है। इस प्रोसेसर के साथ यह फोन दमदार परफॉरमेंस को भी साथ लेकर आने वाला है, इस समय इंडिया और इंडिया के बाहर के देशों में सभी नए फ्लैगशिप फोन इसी प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो रहे हैं। इसके अलावा सामने आ रहा है कि iQOO 15 के लिए कंपनी एक इन-हाउस e-sports चिप पर काम कर रही है, जिसे फोन में रखा जा सकत है।
iQOO 15 के अन्य फीचर भी दमदार होंगे?
iQOO 15 के बारे में हालांकि, अभी तक ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है, लॉन्च डेट और अन्य कुछ जानकारी सामने आ चुकी है। इसके बाद भी कुछ अन्य जानकारी ऐसा कहती हैं कि iQOO 15 में एक 6.8-इंच की फ्लैट 2K Samsung Everest OLED डिस्प्ले मिल सकती है, फोन में M14 Light-Emitting Materials का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके साथ साथ फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के अलावा 6000 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जाने वाली है।
iQOO 15 में एक 50MP का मेन कैमरा के अलावा एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया जाने वाला है। फोन में अन्य कई फीचर भी होने वाले हैं, जिनके बारे में लॉन्च के समय सम्पूर्ण डिटेल्स आपको मिल जाने वाली हैं।