Digit.in

अपकमिंग iQOO 12 की लाइव इमेज हुई लीक, मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग, देखें कब है Launching

Highlights

Weibo पर iQOO 12 की एक लाइव शूट की गई इमेज लीक हुई है।

लीक्ड इमेज में स्मार्टफोन के बैक पर एक यूनिक स्क्विर्कल शेप का कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है।

एक अन्य लीक से पता चला है कि इसमें एक डेडिकेटेड गेमिंग चिप शामिल होने की उम्मीद है।

अपकमिंग iQOO 12 की लाइव इमेज हुई लीक, मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग, देखें कब है Launching

iQOO ने पिछले साल दिसंबर में iQOO 11 सीरीज को लॉन्च किया था। iQOO 11 ने पिछले साल सबको काफी आकर्षित किया था क्योंकि यह दुनिया के सबसे फास्ट स्मार्टफोन के तौर पर आया था। अब दिसंबर नजदीक आ रहा है और iQOO 11 के उत्तराधिकारी iQOO 12 को लेकर कई अफवाहें और लीक्स भी आने लगे हैं। अब, Weibo पर इस स्मार्टफोन की एक लाइव शूट की गई इमेज लीक हुई है। साथ ही एक अन्य लीक से पता चला है कि इसमें एक डेडिकेटेड गेमिंग चिप शामिल होने की उम्मीद है। 

iQOO 12 लाइव इमेज लीक्ड 

Gizmochina की एक रिपोर्ट के अनुसार आइकू 12 की लीक हुई लाइव शूट की गई इमेज से पहली बार इस फोन का डिजाइन सामने आया है। इस इमेज में हैंडसेट का व्हाइट कलर वेरिएंट देखा गया है। लीक्ड इमेज में स्मार्टफोन के बैक पर एक यूनिक स्क्विर्कल शेप का कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है।

इसी बीच, एक अन्य लीक से खुलासा हुआ कि आइकू 12 स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए एक डेडिकेटेड गेमिंग चिप मिलने की संभावना है। 

आइकू 12 स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

अपकमिंग आइकू 12 हैंडसेट फ्लैट डिजाइन वाली 6.78-इंच E7 AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। इसमें संभावित तौर पर 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और एक ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। साथ ही डिवाइस में मेटलिक फ्रेम और IP64-रेटेड चेसिस शामिल हो सकते हैं। 

आइकू 12 एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP टेलीफ़ोटो लेंस शामिल होने की उम्मीद है। फोन के फ्रन्ट पर 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इस डिवाइस में 5000mAh बैटरी लगाई जा सकती है जो 120W चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करेगी। यह संभावित तौर पर तीन रंगों ब्लैक, व्हाइट और रेड में आ सकता है। 

आइकू 12 और आइकू 12 प्रो चीन में 7 नवंबर को लॉन्च हो सकते हैं और इसका स्टैंडर्ड मॉडल अगले महीने भारत में रोल आउट होने की उम्मीद है।  

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles