iQOO 12 Launch: 64MP कैमरा और 120W चार्जिंग वाला दमदार फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह स्मार्टफोन दो वेरिएन्ट्स 12/16 GB रैम और 256/512 GB इंटरनल स्टोरेज में आता है।
12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ इस फोन का बेस मॉडल 52,999 रूपए में आता है।
हैंडसेट में 5000mAh बैटरी दी गई है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सुपोर्ट करती है।
iQOO 12 भारत में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन बन गया है। यह दो वेरिएन्ट्स 12/16 GB रैम और 256/512 GB इंटरनल स्टोरेज में उपलब्ध है और लेजेंड व्हाइट (BMW M स्पोर्ट्स ब्रांडिंग के साथ) और अल्फा ब्लैक कलर ऑप्शन्स में आता है।
iQOO 12 की भारत में कीमत और सेल डिटेल्स
12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ इस फोन का बेस मॉडल 52,999 रूपए में आता है और 16GB + 512GB वाले हाई-एंड वेरिएन्ट की कीमत 57,999 रुपए रखी गई है। प्रयॉरिटी पास वाले ग्राहकों के लिए यह 13 दिसंबर से और बाकी सभी के लिए 14 दिसंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
HDFC और ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स इस हैंडसेट पर 3000 रुपए का डिस्काउंट पा सकते हैं जो इसकी प्रभावी कीमत को घटाकर 49,999 रुपए पर ले आएगा। साथ ही iQOO और Vivo स्मार्टफोन यूजर्स अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 5000 रुपए का अतिरिक्त लाभ पा सकते हैं। यह आइकू 12 को आइकू 11 के लॉन्च प्राइस से भी सस्ता बना देगा।
iQOO 12 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
यह नया लॉन्च हुआ स्मार्टफोन 6.78-इंच LTPO AMOLED स्क्रीन के साथ आता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिज़ॉल्यूशन ऑफर करती है। यह डिस्प्ले नई Wet Touch तकनीक के साथ आती है जिसके कारण डिस्प्ले गीली होने पर भी काम करती है और यह हैंडसेट वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP64 रेटेड भी है।
इस स्मार्टफोन में एलुमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक मिलता है। परफॉरमेंस के लिए डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस है और एंड्रॉइड 14-आधारित FunTouchOS 14 स्किन पर काम करता है। इसमें एक इन-हाउस Q1 चिप भी शामिल है। कंपनी का वादा है कि आइकू 12 को तीन बड़े एंड्रॉइड OS अपग्रेड्स और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी शूटर, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 64MP 3x पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस दिया गया है। डिवाइस में 16MP फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। हैंडसेट में 5000mAh बैटरी दी गई है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सुपोर्ट करती है।