iPhone 17 के लॉन्च के साथ ही टूट पड़ेंगे ख़रीदार, सर्वे में सामने आए इंटरेंस्टिंग आंकड़े
एप्पल अपनी नई iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर के "Awe Dropping" इवेंट में लॉन्च करने के लिए तैयार है, हालाँकि, अभी के लिए यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च भी नहीं हुई है, इसे लॉन्च होने में कुछ दिन का समय बचा है, इसके पहले ही एक सर्वे के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 70% यूजर्स ने बताया है कि वे नया आईफोन खरीदने वाले हैं। यह अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है। अगर यह सच होता है तो जाहिर है कि अमेरिका में इस बार एप्पल के नए फोन यानी iPhone 17 Series की बिक्री बड़े पैमाने पर होने वाली है। जानकारी के लिए बता देते है कि कंपनी के इस सालाना इवेंट में कंपनी iPhone 17 सीरीज के अलावा अपडेटेड Apple Watch, नए AirPods और AI फीचर्स को भी पेश कर सकती है।
सर्वे से मिली महत्त्वपूर्ण जानकारी
iPhone 17 के लॉन्च से ठीक पहले, स्मार्टफोन प्राइस कम्पेरिजन साइट SellCell ने अमेरिका में 2,000 से अधिक iPhone यूजर्स पर एक सर्वे किया है, इस सर्वे से पता चलता है कि 68.3% यूजर्स अपने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं, इसके अलावा एक बड़ी खबर यह भी आ रही है कि यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले काफी बड़ा है, पिछले साल यह आंकडा लगभग लगभग 61.9% था।
सर्वे के अनुसार iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडल सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले डिवाइस हो सकते हैं, असल में सर्वे के अनुसार लगभग लगभग 38.1% लोग तो ऐसा ही मानता है। इसके अलावा स्टैंडर्ड मॉडल को लेकर 16.7% लोगों को ऐसा ही लगता है. हालाँकि, अगर स्लिम iPhone 17 Air को लेकर इसी सवाल को देखते हैं तो 13.5% लोगों को ऐसा ही लगता है। फोल्डेबल आईफोन में केवल 3.3% लोगों की रुचि है।
क्या हो सकती है नए फोन पर अपग्रेड करने की सबसे बड़ी वजह?
सर्वे में 53% यूजर्स ने कहा कि वे ज्यादा शानदार बैटरी लाइफ चाहते हैं, इसी कारण नए फोन पर अपग्रेड करना चाहते हैं। बैटरी के अलावा नए फीचर्स/डिज़ाइन को पसंद करने वाले 36.2% यूजर्स हैं, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ जाने वाले 34.3% यूजर्स हैं, इसके अलावा कैमरा को लेकर अपने फोन को अपग्रेड करने वालों में 28.1% तक लोग हैं, हालाँकि अगर AI फीचर्स को देखते हैं तो इसके लिए 7% लोग अपने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं।
हालांकि, प्राइस को लेकर सभी कहते हैं कि वह ज्यादा है, हालाँकि अगर सर्वे के आंकड़े को देखते हैं तो प्राइस को लेकर लगभग लगभग 69% यूजर्स ने वोट किया है, सभी मानते हैं कि iPhones का प्राइस ज्यादा है, ऐसे में 71% लोगों को कीमत को लेकर कोई भी दिक्कत नहीं है। अन्य भी कुछ वजह हैं, कुछ लोग ई-सिम को लेकर अपने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो कुछ लोग एंड्राइड से स्विच करना चाहते हैं इसलिए नया फोन लेना चाहते हैं।
क्या कोई दूसरा फोन भी खरीद सकते हैं यूजर्स
रिसर्च से पता चला कि अगर 2026 तक एप्पल अपने फोल्डेबल फोन को नहीं लाता है तो 20% यूजर्स सैमसंग और 10% गूगल पर स्विच कर सकते हैं, यह जानकारी इसी रिपोर्ट में सामने आई है। हालाँकि, इसके अलावा लगभग लगभग 70% यूजर्स अभी भी एप्पल के साथ बने रहने वाले हैं। इसका मतलब है कि इन्हें Foldable iPhone से कोई लेना देना नहीं है, यह ब्रांड लॉयल्टी के साथ ही बने रहने वाले हैं।
भारत में इस तरह के आंकड़े अभी तक किसी सर्वे आदि से सामने नहीं आये हैं लेकिन भारत में Apple का एक अलग ही यूजर बेस है, जिसे हम अभी हाल ही में Banglore और Pune के स्टोर ओपन के दौरान देख चुके हैं। देश में लोगों को Apple के फोन्स को लेकर उत्सुकता को देख चुके हैं।