iPhone 17 Series को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, लॉन्च से पहले देखें इंडिया प्राइस, डिजाइन, कैमरा और अन्य सबकुछ
iPhone 17 को इंडिया में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
ऐसा भी माना जा रहा है कि iPhone 17 Air को 89,900 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
iPhone 17 Pro के प्राइस को देखते हैं तो ऐसा माना जा रहा है कि इसे 1,20,000 रुपये में पेश किया जा सकता है।
Apple की iPhone 17 सीरीज सितंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। नए iPhones का ग्लोबल लॉन्च सितंबर के पहले हाफ में आयोजित किया जा सकता है, लॉन्च के बाद यह भारत में जल्द ही उपलब्ध भी किए जा सकते हैं। अब अगर, Apple अपनी पारंपरिक समयसीमा का पालन करता है, तो एप्पल के नए फोन्स के लिए भारत में प्री-ऑर्डर लॉन्च के एक हफ्ते बाद शुरू हो सकते हैं, और डिलीवरी सितंबर के अंत तक शुरू होने की संभावना है।
iPhone 17 सीरीज की भारत में कीमत (संभावित)
iPhone 17 सीरीज की कीमतें पहले ही लीक होनी शुरू हो गई हैं। आइए जानते है कि यह फोन्स आपको किस प्राइस में मिल सकते हैं, इसके अलावा यह भी जानते है कि आखिर इस सीरीज में कितने फोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं प्राइस आखिर क्या होने वाला है।
- iPhone 17: लगभग 79,900 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।
- iPhone 17 Air (जो Plus वेरिएंट को रिप्लेस कर सकता है?): लगभग 89,900 रुपये में या सकता है।
- iPhone 17 Pro: लगभग 1,20,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।
- iPhone 17 Pro Max: लगभग 1,45,000 रुपये की कीमत में आ सकता है।
अभी के लिए यह प्राइस केवल और केवल संभावित प्राइस ही है, इसी कारण इस प्राइस को इस समय के लिए असल प्राइस नहीं मान लेना चाहिए। अभी सितंबर आने में कुछ समय है इसी कारण लॉन्च का इंतज़ार करना ही सही रहने वाला है।
iPhone 17 सीरीज की डिज़ाइन (संभावित)
iPhone 17 सीरीज में नए अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन के साथ iPhone 17 Air पेश किया जा सकता है। यह मॉडल केवल 5.5mm पतला हो सकता है, जो इसे अब तक के सबसे पतले iPhones में से एक बनाएगा। सभी मॉडल प्रीमियम ग्लास और एल्युमिनियम बिल्ड के साथ आएंगे, जो उन्हें मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देंगे।
iPhone 17 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
डिस्प्ले साइज के मामले में, iPhone 17 सीरीज अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ आ सकती है:
iPhone 17 Pro Max: 6.9-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, iPhone 17 Pro: 6.3-इंच स्क्रीन के साथ एंट्री ले सकता है। इसके अलावा अगर iPhone 17 Air की बात करें तो इसमें एक 6.6-इंच डिस्प्ले हो सकती है। सभी मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होने की संभावना है।
प्रोसेसर की बात करें तो ऐसा भी माना जा रहा है कि iPhone 17 और iPhone 17 Air में A19 चिप हो सकती है, जबकि Pro और Pro Max वेरिएंट्स A19 Pro चिपसेट के साथ आ सकते हैं।
iPhone 17 सीरीज के कैमरा अपग्रेड्स
Apple कैमरा सिस्टम में बड़ा अपग्रेड देने की योजना बना रहा है, खासतौर से Pro मॉडल्स में। आइए जानते है कि आखिर ये कौन से अपग्रेड होने वाले हैं जो आपको नए iPhones में देखने को मिलने वाले हैं। iPhone 17 Pro Max में एक 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, जिसमें प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस और टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम) शामिल होगा। अन्य सभी 24MP का अपग्रेडेड फ्रंट कैमरा, जो बेहतर सेल्फी एक्सपीरियंस देगा। iPhone 17 सीरीज के ये नए फीचर्स और डिज़ाइन इसे Apple के फैंस के लिए और भी ज्यादा आकर्षक सीरीज बना सकते हैं।