सभी जानते हैं कि अभी हाल ही में Apple ने अपनी iPhone 18 Pro Series के फोन्स को लॉन्च किया है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। हालांकि, इस सीरीज के लॉन्च के ठीक बाद कंपनी ने अपने iPhone 17 Pro के दाम भी बढ़ा दिए थे। असल में, कंपनी ने अपने iPhone 17 के दाम से शुरू करके इस सीरीज के अन्य फोन्स की कीमत भी बढ़ाई थी। इस खबर को सुनकर सभी इस असमंजस में पड़े कि आखिर ये हुआ क्या है। प्राइस घटाने की बजाए एप्पल ने अपने इस सीरीज के प्राइस बढ़ा दिए। लेकिन अगर आप iPhone खरीदने के योजना बना रहे थे लेकिन प्राइस बढ़ने के कारण अपने अपने विचार को बदला था तो आपको एक मौका iPhone 17 Pro को बेहद ही सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।
इस समय प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) पर आपको iPhone 17 Pro (256GB) बम्पर छूट में मिल रहा है, इस फोन पर प्लेटफॉर्म ने जबरदस्त एक्सचेंज डिस्काउंट की घोषणा की है। इन तमाम ऑफर्स और बैंक डील्स को मिलाकर ग्राहक 1,34,900 रुपये की कीमत वाले फोन्स को मात्र 56,990 रुपये में घर ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये फुल डील क्या है। आपको कैसे मिलने वाली है।
इस भारी छूट का लाभ उठाने के लिए रिटेलर ने कई तरह के बेनेफिट्स को एक साथ बंडल किया है। सबसे पहले, रिलायंस डिजिटल द्वारा सभी ग्राहकों को बिना किसी शर्त के 9,910 रुपये का फ्लैट इन-स्टोर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे फोन की शुरुआती कीमत घटकर 1,24,990 रुपये ही बचती है। इसके बाद, अगर आप अपना पुराना प्रीमियम स्मार्टफोन (जैसे iPhone 15 Pro) एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 55,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और साथ में 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। अंत में, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर मिलने वाले 3,000 रुपये के बैंक कैशबैक को जोड़कर फोन की प्राइस घटकर 56,990 रुपये मात्र बचती है।
रिलायंस डिजिटल ने केवल प्रो मॉडल ही नहीं, बल्कि इसके बड़े भाई iPhone 17 Pro Max (256GB) पर भी ठीक इसी तरह का आकर्षक डिस्काउंट स्ट्रक्चर लागू किया है।
अगर आप iPhone 17 Pro Max को खरीदना चाहते हैं तो आपको यह फोन 1,49,900 रुपये के स्थान पर 9,910 रुपये के फ्लैट इन-स्टोर डिस्काउंट के साथ मिलने वाला है। इसके अलावा 55,000 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये के बैंक कैशबैक को लागू करने के बाद iPhone 17 Pro Max का प्राइस घटकर मात्र 71,990 रुपये ही बचता है, अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको इस समय इसी प्राइस में मिलने वाला है।
iPhone 17 Pro को देखा जाए तो इस फोन में 3nm आर्किटेक्चर पर तैयार किए गए Apple A19 Pro प्रोसेसर को रखा गया है, फोन के फ्रंट में 120Hz प्रोमोशन टेक्नोलॉजी (ProMotion) सपोर्ट वाला सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48-मेगापिक्सल का प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और सेल्फी और फेसटाइम के लिए 18-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। टाइटेनियम फ्रेम और IP68 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी इस फोन का हिस्सा हैं। इस समय फेस्टिव सेल से पहले यह डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Vivo Y31T 5G vs Realme 16x 5G: 26 हज़ार वाले स्मार्टफोन्स की तुलना, जानें किसमें कितना दम