Xiaomi 18 Pro Max Special Edition launched in china with transparent design
Xiaomi ने अपनी अगली पीढ़ी के नए फोन Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका सिग्नेचर डुअल-डिस्प्ले डिजाइन और बिल्कुल नया ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ (Privacy Display) फीचर है। यह आधुनिक प्राइवेसी फीचर स्क्रीन के व्यूइंग एंगल्स को लिमिटेड कर देता है, इसका मतलब है कि आपके अलावा आपकी स्क्रीन को दूसरा कोई भी नहीं देख पाने वाला है। इसके अलावा, दोनों हैंडसेट्स क्वालकॉम के एकदम नए 2nm आर्किटेक्चर पर निर्मित Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के प्रोसेसर और डुअल 200MP रियर कैमरों से लैस हैं।
कीमत की बात करें तो Xiaomi 18 Pro के बेस 12GB + 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत CNY 5,999 (लगभग 86,000 रुपये) रखी गई है। इसके 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 6,999 (लगभग 1,00,000 रुपये) और CNY 7,999 (लगभग 1,14,000 रुपये) है, जबकि इसका 16GB + 1TB टॉप वेरिएंट CNY 8,999 (लगभग 1,29,000 रुपये) में मिलेगा। कंपनी ने इसका एक स्पेशल ट्रांसपेरेंट 16GB + 1TB एडिशन भी पेश किया है, जिसकी कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,43,000 रुपये) तय की गई है।
वहीं, प्रीमियम फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 12GB + 256GB बेस वेरिएंट के लिए CNY 6,999 (लगभग 1,00,000 रुपये) है। इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 7,999 (लगभग 1,14,000 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (लगभग 1,29,000 रुपये) रखी गई है। इसका 16GB + 1TB वेरिएंट CNY 9,999 (लगभग 1,43,000 रुपये) और एक्सक्लूसिव ट्रांसपेरेंट 16GB + 1TB मॉडल CNY 10,999 (लगभग 1,57,000 रुपये) के प्राइस में मिलने वाला है। दोनों ही स्मार्टफोन्स ब्लैक, आइस पीच पिंक, स्टारी ब्लू और व्हाइट शेड्स में उपलब्ध होंगे और इनकी आधिकारिक सेल चीन के बाजार में जल्द ही शुरू होने वाली है।
डिस्प्ले को देखा जाए तो Xiaomi 18 Pro में 6.4-इंच की Full-HD+ (1120 x 2436 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन दी गई है, जबकि Pro Max वेरिएंट में 6.9-इंच का बड़ा Full-HD+ (1208 x 2624 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है। दोनों स्क्रीन्स 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 4,000 निट्स की रिकॉर्ड पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 वाइड कलर गैमट को सपोर्ट करती हैं। बैक पैनल पर प्रो मॉडल में 2.7-इंच और प्रो मैक्स में 2.9-इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro में 2nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर से लैस है, जबकि टॉप-एंड Xiaomi 18 Pro Max में अत्यधिक शक्तिशाली Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलता है। ये दोनों ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 5.0 GHz तक की क्लॉक स्पीड देने में सक्षम हैं। ग्राफिक्स के लिए नया Adreno GPU, 16GB तक की LPDDR5x रैम और 1TB तक की अल्ट्रा-फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। सॉफ्टवेयर आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन सीरीज में Android 17 के साथ HyperOS 4 का सपोर्ट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.67 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और OIS सपोर्ट वाला 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके साथ 102-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। यह कैमरा सिस्टम 30fps पर क्रिस्टल क्लियर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। फ्रंट में सेल्फी और हाई-रेजोल्यूशन वीडियो कॉलिंग के लिए 50-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग क्षमता को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Xiaomi 18 Pro Max में एक बड़ी 8,500mAh की बैटरी दी गई है, जबकि कॉम्पैक्ट Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों मॉडल्स 100W वायर्ड सुपरफास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6.0, NavIC, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300: दोनों फ्लैगशिप फोन्स में से कौन है फायदे का सौदा? देखें तुलना