उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर शुरू होने ही वाला है, ऐसे में लोग इस ठंड से बचने के लिए भारी-भरकम रजाई और कंबलों को खरीदने के लिए निकल पड़ते हैं। लेकिन आज के डिजिटल और स्मार्ट युग में केवल पारंपरिक गर्म कपड़ों के भरोसे रहना भी ज्यादा सही नहीं लगता है। असल में, आजकल बाजार में ठंड से बचने के लिए अलग अलग तरह के बहुत से गैजेट आ चुके हैं, जो आपको गर्म रखने के साथ साथ बिजली की खपत भी नहीं बढ़ाते हैं। इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई मॉडर्न, सुरक्षित और पोर्टेबल हीटिंग गैजेट्स उपलब्ध हैं जो बेहद कम बिजली खर्च में आपको और आपके पूरे शरीर को हर समय गुनगुना और आरामदायक बनाए रखने में आपको मदद करते हैं।
सर्दियों के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी पैरों के तलवों में बर्फ जैसी ठंड लगने से होती है, जिससे पूरे शरीर में कंपकंपी छूटने लगती है। यह इलेक्ट्रिक फुट वॉर्मर प्लग-एंड-प्ले तकनीक पर काम करता है। इसमें पैर डालकर बैठते ही कुछ ही मिनटों में आरामदायक गर्माहट मिलने लगती है। यह सस्ते में ही आपको ऑनलाइन मिल जाने वाला है।
ठंडी रातों में बिस्तर पर जाते जाते कंपकंपी छूटने लगती है,इस समस्या को दूर करने के लिए डबल बेड हीटिंग इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट हमारे पास होना चाहिए। इसे चादर के नीचे बिछाया जाता है और इसमें दोनों तरफ के तापमान को अलग-अलग सेट करने के लिए दो डेडिकेटेड कंट्रोलर दिए गए हैं। पूरी तरह से शॉक-प्रूफ और फायर-रेसिस्टेंट मटीरियल से बने होने के कारण यह पूरी रात सुरक्षित हीटिंग देता है।
सर्दियों में बाइक चलाने या सुबह की सैर पर जाते समय सभी के हाथ सुन्न पड़ जाते हैं। सामान्य दस्ताने पहनने पर स्मार्टफोन चलाना नामुमकिन हो जाता है, ऐसे में आपको एक ऐसा प्रोडक्ट चाहिए जो आपको इस समस्या को सिरे से दूर कर सके। इसका हल हैं ये वाटरप्रूफ टेसलॉन ग्लव्स। यह महिला और पुरुष दोनों के लिए मिल जाते हैं, और माइनस डिग्री तापमान में भी हाथों को पूरी तरह गर्म रखते हैं।
सर्दियों के दिनों में अक्सर बुजुर्गों और बड़ों के घुटनों, कोहनी और टखनों में पुराना दर्द दोबारा उभर आता है। ऐसे में यह स्ट्रैपेबल मल्टीपर्पज हीटिंग पैड तुरंत राहत देने का काम करता है। इसे आसानी से घुटने या प्रभावित जोड़ पर लपेटा जा सकता है। इसमें मौजूद एडजस्टेबल टेम्परेचर सेटिंग्स दर्द वाली जगह पर सीधी और सुरक्षित सिकाई देती हैं, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और अकड़न से राहत मिलती है।
सर्दियों में ऑफिस जाने वालों की भी मुसीबत ही होती है, रोजाना कड़ाके की ठंड में ट्रैवल करना होता है या आउटडोर फील्ड वर्क रहता है, ऐसे में इससे बचने के लिए यह छोटा और बेहद सस्ता गैजेट आपके बहुत काम आने वाला है। यह एक इलेक्ट्रिक वॉर्मिंग इनसोल (पैड) है जिसे सीधे किसी भी जूते के अंदर बिछाया जा सकता है। इसे यूएसबी के जरिए पावर बैंक या लैपटॉप से कनेक्ट करके आसानी से एक्टिवेट किया जा सकता है। यह शून्य डिग्री या बर्फीले मौसम में भी जूतों के अंदर पैरों को लगातार गर्म और सूखा रखता है।
यह भी पढ़ें: Oppo A7 Pro Max Vs Redmi Note 17 Pro: बैटरी, कैमरा, डिस्प्ले, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना