पिछले साल रिलीज़ हुई कॉमेडी वेब सीरीज ‘दुपहिया’ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। हाल ही में मेकर्स द्वारा किया गया ‘दुपहिया 2’ के रिलीज़ का ऐलान चर्चा में है। 2025 में रिलीज़ हुई इस वेब सीरीज़ को दर्शकों ने बेहद प्यार और सपोर्ट दिया है। इतना ही नहीं, इस सीरीज़ ने तो क्रिटिक्स का भी दिल जीता था। आइये जानते हैं इस बार धड़कपुर में कौनसी खिचड़ी पकने वाली है। अगर आपने अभी तक दुपहिया का सीज़न वन नहीं देखा है, तो फिर देर किस बात की? क्योंकि सीज़न 2 देखने का असली मज़ा तो पहले सीज़न देखने के बाद ही आएगा।
अगर आपने दुपहिया का पहला सीज़न देखा है, तो आप फिर यह जानते ही होंगे की आज तक धड़कपुर में कोई भी केस दर्ज नहीं हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है की दुपहिया के सीज़न 2 में धड़कपुर ग्राम पंचायत अब क्राइम मुक्त नहीं रहेगा, यहां तक की धड़कपुर भी धीरे धीरे एक नया मिर्ज़ापुर बन सकता है। सीज़न 2 में धड़कपुर गांव में खेतों में मोबाइल टावर लगाने की होड़ देखने को मिल रही है और इसी वजह से गांव में एक नया विवाद खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है, जो रोमांचक और कॉमेडी से भरपूर है।
अब, हाल ही में मेकर्स ने दुपहिया 2 का ट्रेलर रिलीज़ किया है जिसने आते ही दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। खासतौर से वो लोग बेसब्री से अगले सीज़न का इंतज़ार कर रहे हैं, जो अपने परिवार के साथ बैठकर कुछ हल्का फुल्का और हास्य भरा कंटेंट देखना चाहते हैं।
सोनम नायर के निर्देशन में बनी इस सीरीज का निर्माण और प्रस्तुति सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले की है। इस सीरीज की रचना और लेखन अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने किया है। वहीं गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि नए सीजन में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की एंट्री हुई है।
1 अक्टूबर 2026 को दुपहिया सीज़न 2 OTT पर धूम मचने लग जाएगा। इसे आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन अपने परिवार के साथ स्ट्रीम कर सकते है।
यह भी पढ़ें: 105 मिनट की धाकड़ क्राइम थ्रिलर है OTT की बाप..आखिरी 15 मिनट उड़ा देंगे होश! IMDb पर 8.2 है रेटिंग