OnePlus N6 Lite vs Oppo K14 Lite vs Vivo T5e: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

By

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में OnePlus ने नया OnePlus N6 Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन 20,000 रुपये से कम की कीमत में 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 13MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आया है। इस कीमत पर इसका मुकाबला Oppo K14 Lite और Vivo T5e जैसे स्मार्टफोन से होगा, जो भी हाल ही में पेश हुए लेटेस्ट बजट फोन हैं। आइए OnePlus N6 Lite vs Oppo K14 Lite vs Vivo T5e की तुलना करके जानते हैं कि तीनों स्मार्टफोन्स में डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत आदि के मामले में क्या अंतर है।

OnePlus N6 Lite vs Oppo K14 Lite vs Vivo T5e

डिज़ाइन और डिस्प्ले

OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। इसमें Aqua Touch फीचर मिलता है, जिसकी मदद से स्क्रीन पर पानी, नमी या तेल होने पर भी टच रिस्पॉन्स बेहतर रखने का दावा किया गया है।

Oppo K14 Lite में भी 6.75 इंच का HD+ LCD पैनल है। इसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस भी 900 निट्स तक है। इसमें Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे गीले या तेल वाले हाथों और ग्लव्स के साथ भी स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है।

वहीं, Vivo T5e में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन को IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है। इस मामले में OnePlus N6 Lite और Oppo K14 Lite का 120Hz डिस्प्ले Vivo T5e के 90Hz पैनल से आगे है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

OnePlus N6 Lite में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन OxygenOS 16.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी इसमें 36-Month Fluency Protection भी दे रही है, जिसे लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

Oppo K14 Lite में भी Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें 13,700 वर्ग मिलीमीटर तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया भी दिया गया है।

Vivo T5e में ऑक्टा-कोर Unisoc T7225 चिपसेट मिलता है। इसमें 4GB RAM के साथ 4GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट और 64GB स्टोरेज है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus N6 Lite में 13MP का रियर कैमरा ऑटोफोकस के साथ दिया गया है। इसमें Night Mode और Hi-Res Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं। Hi-Res Mode के जरिए 50MP रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें कैप्चर करने का विकल्प मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है।

Oppo K14 Lite में भी 13MP का रियर कैमरा ऑटोफोकस के साथ दिया गया है। कैमरा सेटअप में Portrait, Night और Time-Lapse जैसे मोड मिलते हैं। इसके अलावा AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है। फोन Google Gemini और Google के AI असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है।

Vivo T5e में सबसे बेसिक कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें पीछे की तरफ 8MP का सिंगल कैमरा और सामने 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यानी कैमरा रिजॉल्यूशन के मामले में OnePlus N6 Lite और Oppo K14 Lite, Vivo T5e से आगे हैं।

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus N6 Lite में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक इस्तेमाल की सुविधा दे सकती है। फोन 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। रिवर्स चार्जिंग के जरिए दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस को भी पावर दी जा सकती है।

Oppo K14 Lite में भी 7,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है। फोन 15W चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Vivo T5e में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो बाकी दोनों फोन की 7,000mAh बैटरी से छोटी है। इसमें 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और चार साल की बैटरी हेल्थ का दावा किया गया है।

भारत में कीमत

भारत में OnePlus N6 Lite की कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 16,999 रुपये है। Oppo K14 Lite की कीमत भी 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 16,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Vivo T5e की कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 13,999 रुपये है। इस तरह कीमत के लिहाज से Vivo T5e इन तीनों में सबसे सस्ता फोन है, जबकि OnePlus N6 Lite और Oppo K14 Lite की कीमत समान है।

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD Sale 2026 शुरू होने से पहले iPhone 17 की डील का खुलासा! मिलेगा सोच से भी सस्ता

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By