देश की जानी मानी टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक बड़े तोहफे की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान्स को पहले से कहीं अधिक आकर्षक और वैल्यू-फॉर-मनी बना दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अपने 999 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में एप्पल (Apple) की प्रीमियम डिजिटल सेवाओं को देने वाली है। अब एयरटेल के इन प्रीमियम पोस्टपेड प्लान्स के साथ यूजर्स को Apple का आईक्लाउड+ (iCloud+), Apple TV और Apple Arcade का फ्री एक्सेस मिलने वाला है।
इस नए ऑफर के तहत एयरटेल के लाखों पोस्टपेड यूज़र्स को अपने डेटा और यादों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ हाई-एंड एंटरटेनमेंट और गेमिंग का जबरदस्त अनुभव मिलने वाला है। आईक्लाउड+ की मदद से यूज़र्स अपनी फोटो, फाइल्स, पासवर्ड्स और कॉन्टैक्ट्स को अपने सभी एप्पल डिवाइसेज पर सुरक्षित रूप से बैकअप, सिंक और स्टोर कर सकेंगे, जिससे नया डिवाइस सेट करना बेहद आसान हो जाएगा। वहीं, एप्पल टीवी के जरिए यूज़र्स को ग्लोबल लेवल पर अवॉर्ड जीत चुकीं ओरिजिनल वेब सीरीज और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का आनंद भी मिलने वाला है।
स्पेशल तौर पर देखा जाए तो 999 रुपये का फैमिली पोस्टपेड प्लान तीन मेम्बर वाले परिवारों के लिए तैयार किया गया है। इसमें फास्टलेन तकनीक के साथ अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा, मजबूत स्पैम प्रोटेक्शन और एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। हालांकि, अब इस प्लान के साथ आईक्लाउड+, एप्पल टीवी और एप्पल आर्केड के बेनेफिट भी मिलने वाले हैं। अब यह प्लान कनेक्टिविटी, क्लाउड स्टोरेज, ओटीटी स्ट्रीमिंग और गेमिंग का एक संपूर्ण ऑल-इन-वन पैकेज बन गया है।
इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप (Airtel Thanks App) का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा यहीं से इस प्लान को खरीद सकते हैं, अगर यहाँ से नहीं लेना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर आसानी से अपने मौजूदा प्लान को इन नए बेनेफिट्स के साथ अपग्रेड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Amazon GIF Sale 2026 की अर्ली डील्स लाइव, 4K Smart TVs पर सुनहरी डील्स, 70% तक की छूट!