आज कितने बजे प्री-ऑर्डर के लिए आएगा iPhone 17 Pro Max.. देखें प्राइस, ऑफर से लेकर स्पेक्स और अन्य सम्पूर्ण डिटेल्स
आज का दिन Apple प्रेमियों के लिए किसी बड़े जश्न से कम नहीं है। भारत में iPhone 17 सीरीज़ की प्री-बुकिंग शुरू हो रही है और इसका इंतजार यूज़र्स लंबे समय से कर रहे थे। अगर आप भी नए iPhone को सबसे पहले पाने का सपना देख रहे हैं, तो शाम 5:30 बजे से यह मौका आपके हाथ में होगा।
एप्पल के किन प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग डिटेल्स
इस बार Apple ने कई प्रोडक्ट्स एक साथ लॉन्च किए हैं। प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध प्रोडक्ट्स की लिस्ट इस प्रकार है:
iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max इसके अलावा 9 सितम्बर को हुए इवेंट में लॉन्च हुए अन्य डिवाइस भी आप ही प्री-बुक किये जा सकते हैं। हम आपको पहले ही बता चुके है कि आपको बुकिंग अमाउंट के तौर पर कितना पैसा खर्च करना है।
क्या आप iPhone 17 Pro Max खरीदना चाहते हैं, जान लें कैसे होगी इसकी प्री-बुकिंग?
अगर आपका फोकस iPhone 17 Pro Max पर है, तो यहां हम आपको इसकी कीमत, फीचर्स और बुकिंग प्रोसेस की पूरी जानकारी देंगे।
iPhone 17 Pro Max कहां और कैसे प्री-बुक करें
इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को आप कई प्लेटफॉर्म्स से बुक कर सकते हैं, जिनमें Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple के ऑफलाइन स्टोर्स, Croma (ऑनलाइन और ऑफलाइन) के अलावा आप Vijay Sales पर जाकर भी प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
iPhone 17 Pro Max की प्री-बुकिंग के लिए कितने पैसे देंगे होंगे?
iPhone 17 Pro Max की प्री-बुकिंग करते समय आपको 17,000 रुपये की एडवांस राशि जमा करनी होगी। यह अमाउंट आपके फोन की फाइनल कीमत में एडजस्ट कर दिया जाएगा।
Vijay Sales से बुकिंग करने के लिए आपको उनकी वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स भरनी होंगी। जैसे ही बुकिंग लाइव होगी, आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
भारत में iPhone 17 Pro Max का प्राइस
Apple का यह फोन कई स्टोरेज ऑप्शंस में आता है और हर वेरिएंट की कीमत अलग है:
- 256GB वेरिएंट: 1,49,900 रुपये
- 512GB वेरिएंट: 1,69,900 रुपये
- 1TB वेरिएंट: 1,89,900 रुपये
- 2TB वेरिएंट: 2,29,900 रुपये
किन कलर्स में मिलेगा iPhone 17 Pro Max
Apple ने इस बार iPhone 17 Pro Max को तीन आकर्षक रंगों में पेश किया है:
- Cosmic Orange
- Deep Blue
- Silver
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.9-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इसका डिजाइन बेहद प्रीमियम है और इसे हाथ में पकड़ने पर एक दमदार और लक्ज़री फील मिलता है।
परफॉर्मेंस
फोन में Apple A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बनाता है। यह चिपसेट परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों में ही बेहतरीन है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन किसी ड्रीम डिवाइस से कम नहीं है। इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, इसके अलावा सेल्फी के लिए सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
iPhone 17 Pro Max में 4,832mAh बैटरी मौजूद है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। साथ ही, इसमें 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे चार्जिंग फ़ास्ट और आसान हो जाती है।