45000 रुपये के अंदर सेल हो रहा iPhone 17..इस जगह खरीदने वालों की जुटी भीड़, इतना सस्ता कभी नहीं बिका!

HIGHLIGHTS

iPhone 17 को सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका।

Online बाजार में इस टाइम फोन सस्ते में मिल रहा है।

क्या आपको 45000 रुपये के अंदर iPhone 17 को खरीदना चाहिए?

iPhone 17 को लॉन्च हुए अब कुछ समय हो गया है। बहुत से लोग इंडिया के बाजार में इस फोन को अफोर्ड कर सकते हैं तो वह इसे किसी भी प्राइस में खरीद सकते हैं। इसके अलावा बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो इसे महंगा पाकर अभी तक खरीद नहीं पाए हैं। उन सभी के लिए iPhone 17 को खरीदने का एक बेहतरीन मौका इस समय बन रहा है। असल में, Croma पर इस समय Apple Devices पर बेहतरीन ऑफर और डील दिए जा रहे हैं। ऐसे में iPhone 17 का प्राइस भी कम हुआ है। अब अगर आप iPhone के इस वाले मॉडल को खरीदने का इंतज़ार कर रहे थे तो आप इस समय फोन को खरीद सकते हैं। Croma पर Everything Apple Campaign चल रहा है। इसी के चलते आप iPhone 17 Series Lineup को सस्ते में खरीद सकते हैं।

45,000 रुपये से भी सस्ता मिल रहा iPhone 17!

अगर आप iPhone 17 को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको इस समय 44,768 रुपये के ईफेक्टिव प्राइस में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इसके लिए आपको क्या करना होगा और यह प्राइस आपको कैसे मिलने वाला है। इस समय आप iPhone 17 के 256GB स्टॉरिज मॉडल को सस्ते में खरीद सकते हैं। हालांकि, इसकी MRP को देखा जाए तो यह 82,900 रुपये के आसपास है। अगर आप फोन को Croma पर खरीदते हैं तो इस MRP के मुकाबले iPhone 17 आपको बेहद ही सस्ते में खरीदने के लिए मिलने वाला है। आइए पूरी ऑफर डिटेल्स के अलावा डिस्काउंट और डील पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: कूलर में छिड़क दें ये 5 रुपये वाला आइटम.. मिनटों में डबल हो जाएगी कूलिंग

45,000 रुपये से सस्ता कैसे मिलेगा iPhone 17!

iPhone 17 को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो बैंक कैशबैक के तौर पर आपको 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा इंसटेंट डिस्काउंट के तौर पर आपको 1658 रुपये के आसपास का डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज में दे रहे हैं तो आपको 8000 रुपये के आसपास तक की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू को देखा जाए तो यह 23,500 रुपये के आसपास तक भी जा सकती है। यह आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है कि आखिर आपको कितना बोनस मिलने वाला है। दूसरी ओर, आप Tata Neu Koins का इस्तेमाल करके 4,974 रुपये के आसपास तक की बचत भी कर सकते हैं। इस सभी डिस्काउंट को अगर आप जोड़ देते हैं तो एक जगह पर देखते हैं तो आपको लगभग लगभग 44,768 रुपये के आसपास ही इस फोन के लिए देने होंगे। इसका मतलब है कि आप फोन को 45,000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं।

2,190 रुपये का अडैप्टर फ्री

Croma पर यह डील आपको ज्यादा अच्छी लगने वाली है। असल में आपको Apple का Original Adapter जिसकी कीमत लगभग लगभग 2,190 रुपये के आसपास है। फ्री में आपको इस फोन के साथ मिलने वाला है। हालांकि, यह कुछ चुनिंदा iPhone 17 की खरीद पर मिलने वाला है। इस ऑफर के लिए आपको केवल अपने नजदीकी क्रोम स्टोर पर जाना है और iPhone 17 को खरीद लाएं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल में ली गई हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :