भूल जाओगे महंगे से महंगे एंड्रॉयड फोन क्योंकि सस्ते में मिल रहा iPhone 16 Pro, नई कीमत देखकर खरीदने दौड़ पड़ोगे
iPhone 16 Pro को आधिकारिक तौर पर 1 लाख से भी ऊपर की कीमत में लॉन्च किया गया था।
हालांकि इस समय आप फोन पर 7000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा iPhone 16 Pro पर आपको बैंक ऑफर और एक्सचेंज भी मिल रहा है।
क्या आप नया iPhone खरीदना चाहते हैं? अगर हाँ, तो अब आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है, आप खर्च करने वाले हैं, लेकिन लॉन्च प्राइस जो था, उससे कम कीमत में आपको इस समय iPhone 16 Pro मिल सकता है। असल में, फोन पर इस समय Flipkart पर आपको 11,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डील को आप अब तक की सबसे बेहतरीन डील के तौर पर देख सकते हैं। अगर आप इस प्रीमियम डिवाइस को लेने की योजना बना रहे थे, तो यह सही मौका हो सकता है, आप इस फोन को बेहद ही सस्ते में अपने घर ले सकते हैं।
यह ऑफर उन लोगों के लिए एकदम सही है, जो iPhone 16 Pro के सस्ता होने का इंतज़ार कर रहे थे। आइए जानते हैं कि आखिर आप iPhone 16 Pro को किस प्रकार सस्ते में खरीद सकते हैं।
iPhone 16 Pro Flipkart डील
भारत में iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,19,900 थी, लेकिन Flipkart पर इस समय इस फोन को आप 7,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 1,12,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स से और भी बचत की जा सकती है। असल में अगर आपके पास ICICI Bank, Kotak Bank और SBI क्रेडिट कार्ड हैं तो आपको लगभग लगभग 3,000 की छूट मिल सकती है। इसके अलावा अगर आपके पास Canara Bank क्रेडिट कार्ड है तो आप इस फोन की खरीद पर लगभग लगभग 5,000 की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फोन को खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आपको 5,645 की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। हालांकि, अगर आप इससे भी ज्यादा डिस्काउंट पर्पट करनया चाहते हैं तो आप अपने पुराने फोन को देकर इस नए फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन पर बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
iPhone 16 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
iPhone 16 Pro को देखते हैं तो इस फोन में आपको एक 6.3-इंच OLED डिस्प्ले, Dolby Vision और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। फोन में एक कैमरा कंट्रोल बटन भी है, इसके द्वारा आप कैमरा को डायरेक्ट ओपन करके उससे फोटो भी ले सकते हैं और वीडियो भी बना सकते हैं। आप इसी बटन के माध्यम से कैमरा सेटिंग्स एडजस्ट भी कर सकते हैं।
iPhone 16 Pro में आपको Grade 5 Titanium फ्रेम के साथ शानदार प्रीमियम डिज़ाइन मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको Apple A18 Pro (3nm चिपसेट) भी मिलता है, जो हाई-परफॉर्मेंस और फास्ट स्पीड के लिए जाना जाता है। फोन में एक 3367mAh बैटरी, जो 24 घंटे तक बैकअप देने का दावा करती है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में आपको एक 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ एक 48MP अल्ट्रावाइड लेंस और 12MP टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल जूम के साथ) मिलता है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में आपको एक 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।