Samsung Galaxy S25 के लॉन्च के तुरंत बाद सस्ते में मिल रहा iPhone 16 का प्रीमियम मॉडल, जल्दी लग जाओ लाइन में
Samsung Galaxy S25 Series को सैमसंग की ओर से लॉन्च कर दिया गया है।
हालांकि, इस सीरीज के लॉन्च के तुंरत बाद iPhone 16 Plus को सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका आपको मिल रहा है।
आइए जानते है कि iPhone 16 के इस प्रीमियम मॉडल को किस नए प्राइस में खरीदा जा सकता है।
सैमसंग ने अपनी सैमसंग गेलेक्सी एस25 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, हालांकि एप्पल ने सितंबर 2024 में अपनी लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। Apple ने इस सीरीज में चार स्मार्टफोन पेश किए थे, जिन्हें हम iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, और iPhone 16 Pro Max के तौर पर जानते हैं। अब जब सैमसंग की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज को भी लॉन्च कर दिया गया है, ऐसे में आपको iPhone 16 Plus को सस्ते में खरीदने का मौका भी मिल रहा है। ऐसा भी कह सकते है कि Samsung Galaxy S25 के लॉन्च के तुरंत बाद iPhone को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
हालांकि, iPhone 16 Plus को 89,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह Imagine Online Store पर छूट के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, आप बैंक ऑफर्स का लाभ उठाकर इसकी कीमत को 76,000 रुपये से भी कम कर सकते हैं। आइए जानते है कि कैसे आपको यह सस्ते में मिलने वाला है।
iPhone 16 Plus पर छूट और ऑफर
जैसा कि ऊपर बताया गया है, iPhone 16 Plus का 128GB स्टोरेज वैरिएंट असली कीमत 89,900 रुपये है, इसी प्राइस में यह लॉन्च हुआ था, लेकिन इस समय Imagine Online Store पर यह 5.89% छूट के साथ 79,900 रुपये में लिस्टेड है। इसका मतलब है कि डिवाइस पर सीधा 5,000 रुपये की छूट मिल रही है।
इसके अलावा, अगर आप ICICI बैंक, SBI बैंक, या कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहक हैं, तो आपको iPhone 16 Plus की खरीद पर इंसटेंट 4,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। इस तरह फोन की कीमत घटकर 75,900 रुपये रह जाती है।
अगर आपको यह प्राइस भी ज्यादा लग रहा है तो आप एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं, इसके लिए आपको अपने पुराने अच्छी कंडीशन वाले फोन को एक्सचेंज में देना होगा। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।
iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
इस कीमत पर iPhone 16 Plus एक शानदार डील है। इसमें 6.7-इंच की OLED डिस्प्ले है, जो Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन Apple के A18 चिपसेट और iOS 18 पर काम करता है। आप इस पर Apple के इंटेलिजेंस फीचर्स को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
फोन में 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है, इस फोन में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया जा रहा है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 4674mAh की बैटरी दी गई है।