अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर मिल रहा iPhone 16, जानिए खरीदने के 3 बड़े कारण और न खरीदने का 1

Highlights

Flipkart पर iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

iPhone 17 की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है।

ग्राहकों को अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।

अगर आप iPhone 16 खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो अब इससे बेहतर मौका शायद ही मिले। Flipkart पर iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यह फोन अब सिर्फ 68,999 रुपए में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च की कीमत 79,900 रुपए थी। iPhone 17 की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में यह डिस्काउंट iPhone 16 को एक बेहतरीन डील बना रहा है।

अन्य ऑफर्स

सिर्फ प्राइस कट ही नहीं, ग्राहकों को अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। इसके अलावा, अगर आप कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कैशबैक का लाभ भी मिल सकता है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या इस समय iPhone 16 को खरीदना सही रहेगा? तो यहां हम बता रहे हैं 3 मजबूत कारण, जिनकी वजह से यह डील शानदार बन जाती है, और 1 कारण जिसकी वजह से कुछ लोग इसे न खरीदने का फैसला ले सकते हैं।

iPhone 16 खरीदने के 3 ठोस कारण

इस कीमत में बेहतरीन वैल्यू

iPhone 16 में आपको फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी मिलती है। अब जब इसकी कीमत 68,999 रुपए हो गई है, तो यह और भी ज्यादा आकर्षक हो गया है।

लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट

Apple अपने फोन्स को कई सालों तक iOS अपडेट देता है। ऐसे में iPhone 16 भी आने वाले कई सालों तक सिक्योर और स्मूद बना रहेगा।

छूट के कई मौके

एक्सचेंज ऑफर और बैंक कार्ड डिस्काउंट की मदद से आप इसकी कीमत और भी कम कर सकते हैं। iPhone 17 आने से पहले यह सबसे बढ़िया डील मानी जा सकती है।

iPhone 16 न खरीदने का 1 कारण

जल्द आ रहा iPhone 17

अगर आप हमेशा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इंतजार करते हैं, तो कुछ ही हफ्तों का इंतजार कर iPhone 17 देख लेना बेहतर हो सकता है। हो सकता है इसमें कुछ नए फीचर्स आपको ज्यादा आकर्षित करें।

अगर आपको नया iPhone चाहिए और लेटेस्ट मॉडल आपके लिए ज़रूरी नहीं है, तो iPhone 16 इस समय 68,999 रुपए में खरीदना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। Flipkart पर जाकर एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स जरूर चेक करें। हो सकता है आप एक प्रीमियम iPhone को शानदार डिस्काउंट पर घर ले जाएं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles