iPhone 15 Series को इसी साल सितंबर महीने में लॉन्च किए जाने के कयास लगाये जा रहे हैं। हालांकि अभी इस सीरीज के लॉन्च में कुछ देरी है लेकिन इसे लेकर आए दिन नई नई जानकारी सामने आ रही है। ऐसा भी कह सकते है कि लगभग हर हफ्ते ही आपको एक नया लीक मिल रहा है। अब इन लीक्स पर ध्यान दिया जाए तो इन्हें देखकर पता चलता है कि आगामी iPhone Series में काफी ज्यादा अपग्रेड मिलने वाले हैं। डिजाइन के मामले में यह सीरीज बड़े बदलावों के साथ आ सकती है। इसके अलावा हार्डवेयर को लेकर भी कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अगर आप इस iPhone Series को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आइए इसके लॉन्च से पहले ही जान लीजिए कि आखिर इस सीरीज में आपको क्या क्या मिल सकता है।
iPhone 15 Series में डिजाइन को लेकर हो सकते हैं बड़े बदलाव
डिजाइन के मोर्चे पर इस स्मार्टफोन सीरीज में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। अगर हम कुछ लीक और अफवाहों की मानें तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि जानकारी मिल रही है कि, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में आपको नो-बटन डिजाइन मिलने वाला है।
हालांकि इसके अलावा MacRumors की ओर से एक जानकारी यह भी मिल रही है कि कंपनी की ओर से Ring/Silent Switch को एक कॉमन एक्शन बटन से रिप्लेस किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि इस सीरीज में भी Dynamic Island Feature को देखा जा सकता है। पिछले साल iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में इस लेटेस्ट फीचर को देखा गया था। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि नए आगामी फोन्स में वही पुरानी डिस्प्ले इस्तेमाल में ली जाने वाली हैं। लेकिन इसके अलावा नई iPhone Series में आपको बेहद ही थिन बेजल्स मिलने वाले हैं। इतना ही नहीं, ऐसा भी हो सकता है कि नए iPhone Series में USB Type C पोर्ट को शामिल करने के साथ ही Lightning Port को हटाया जा सकता है।
एक लीक के अनुसार यह भी जानकारी मिल रही है कि जहां iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल्स में आपको डिजाइन को लेकर ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलने वाले हैं, लेकिन Pro Model को लेकर जानकारी आ रही है कि इस मॉडल का डिजाइन अपग्रेड होने वाला है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस सीरीज में आपको सबसे टॉप लेवल कैमरा भी मिलने वाले हैं।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile