iPhone 15 Pro के 128GB स्टोरेज वेरिएन्ट को वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ ऑफर किया जा रहा है। जो लोग एप्पल के सबसे अडवांस स्मार्टफोन्स में से एक को आकर्षक कीमत पर खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह सबसे अच्छा मौका है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
iPhone 15 Pro Flipkart Deal
पिछले साल लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की असली कीमत 1,34,900 रुपए है। हालांकि, अभी यह मॉडल फ्लिपकार्ट पर 6,910 रुपए की छूट के साथ 1,27,990 रुपए में लिस्टेड है। इसके अलावा अगर आप नए आईफोन के लिए अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करते हैं तब भी आपको 48,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
साथ ही बैंक ऑफर के तहत भी HDFC बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 3000 रुपए तक की छूट पेश की जा रही है। इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके ग्राहक 5% कैशबैक भी पा सकते हैं। जो लोग लेटेस्ट तकनीक और पैसों की बचत, दोनों चाहते हैं उनके लिए यह मॉडल एक बढ़िया डील होने वाली है।
iPhone 15 Pro Flipkart Deal
Specifications
एप्पल का यह स्मार्टफोन 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसका डायनेमिक आइलैंड अलर्ट्स और लाइव नोटिफिकेशन्स दिखाता है। परफॉर्मेंस के लिए के लिए यह एक प्रो-क्लास GPU-A17 Pro चिप के साथ आता है।
कैमरा सिस्टम की बात करें तो इसमें 7 प्रो लेंस प्रो लेंस शामिल हैं जो बेहतरीन फ्रेमिंग फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं। इसका 48MP मेन कैमरा के जरिए यूजर्स चमकदार रंगों के साथ हाई-रिज़ॉल्यूशन फ़ोटोज़ कैप्चर कर सकते हैं। इसके अलावा इस हैंडसेट में एक एक्शन बटन मिलता है जो मनपसंद फीचर्स के लिए एक क्विक शॉर्टकट की तरह काम करता है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile