iPhone 15 के प्राइस में ताबड़तोड़ कटौती, इस प्लेटफॉर्म पर लगा पड़ा है डिस्काउंट ऑफर्स का अंबार!
Apple का iPhone 15 भले ही हाल ही में लॉन्च हुए फोन जैसा लगता हो, लेकिन इसके दाम में कई बार कटौती देखने को मिल चुकी है। अब अमेज़न पर इस स्मार्टफोन पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप लंबे समय से अच्छे ऑफर का इंतजार कर रहे थे, तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। आइए आपको इस स्मार्टफोन की पूरी डील बताते हैं.
SurveyiPhone 15 पर अमेज़न की गजब डील
Apple iPhone 15 (128GB, ब्लैक) की असली कीमत 79,900 रुपए है। फिलहाल अमेज़न पर यह सिर्फ 61,400 रुपए में मिल रहा है, जिसमें फ्लैट 12% डिस्काउंट शामिल है। लेकिन ऑफर यहीं खत्म नहीं होता, अगर आप अपना पुराना iPhone 14 अच्छी कंडीशन में एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 25,550 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर 35,850 रुपए रह जाएगी।
इसके अलावा, अगर आपके पास Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड है, तो EMI ट्रांजैक्शन पर आपको 3,070 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में iPhone 15 का फाइनल प्राइस सिर्फ 32,780 रुपए रह जाएगा। यानी आप Apple के इस स्मार्टफोन पर कुल 47,120 रुपए तक की बचत कर सकते हैं।
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 15 में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो डायनेमिक आइलैंड और डॉल्बी विज़न सपोर्ट के साथ आता है और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसकी बॉडी में सिरैमिक शील्ड फ्रंट, एल्यूमिनियम फ्रेम और IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस की सुविधा है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें A16 Bionic चिप दी गई है, जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का मेन कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम के साथ, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और फेसटाइम कॉल्स के लिए मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Vi ने निकाला सुपरहिट ऑफर, इन 4 प्लान्स में फ्री मिल रहा 50GB डेटा, इस तारीख से पहले कर लें रिचार्ज