_iPhone 16 Plus
आज हमारे देश में हर किसी को iPhone खरीदना है लेकिन इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि लोग इसे देखकर ही अपना मन मार लेते हैं। हालांकि, इस समय आपको iPhone खरीदने का एक बेहतरीन मौका मिल रहा है। असल में, Croma की Everything Apple sale इस समय चल रही है। इस सेल में इस बार कुछ ऐसा हो रहा है जो पहले बेहद कम ही देखने को मिला है। iPhone 16 जिसकी कीमत पहले काफी ज्यादा थी वो अब 40,041 रुपये की एफ़ेक्टिव कीमत में खरीदने के लिए मिल रहा है। इसके अलावा ऊपर से 2,190 रुपये का official Apple charger भी आपको इसके साथ फ्री में दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता देते हैं कि यह सेल 29 मई को शुरू हुई थी, इसके बाद यह सेल 14 जून 2026 तक चलने वाली है। आइए जानते हैं कि इस डील में आपको क्या क्या ऑफर किया जा रहा है।
यह कोई एक फ्लैट डिस्काउंट (Flat discount) नहीं है बल्कि Croma ने कई चीजें मिलाकर यह प्राइस अलग से बनाई है। इसमें Exchange offer है, Special promo है, Discount coupon है और Tata Neu rewards आदि भी हैं। जितना अच्छा पुराना Phone trade-in करेंगे उतनी ज्यादा बचत होने वाली है। यानि अगर आपके पास पुराना iPhone या कोई और अच्छा Phone है तो यह Deal और भी फायदेमंद हो जाएगी।
Apple ने कुछ साल पहले से Box में Charger देना बंद कर दिया था। इसीलिए हर iPhone खरीदने के बाद Charger अलग से 2,190 रुपये के प्राइस में खरीदना पड़ता है। हालांकि, इस Sale में iPhone 16 के साथ official Apple power adapter बिल्कुल फ्री में ऑफर किया जा रहा है। यह freebie iPhone 15 और iPhone 17 खरीदने पर भी दी जा रही हैं।
iPhone के अलावा MacBooks, iPads, AirPods और Apple Watch आदि की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि, अगर केवल और केवल iPhones को देखा जाए तो कुछ iPhones आपको बेहद ही सस्ते में मिल रहे हैं।
एक बात ध्यान रखिए कि Exact Price City के हिसाब से और Stock की उपलब्धता के हिसाब से थोड़े अलग अलग हो सकते हैं। हालांकि, जितना अच्छा Trade-in Phone होगा उतनी ज्यादा बचत हो सकती है। Sale 14 जून को खत्म हो जाएगी इसलिए अगर iPhone लेने का प्लान है तो Croma की वेबसाइट पर जाया जा सकता है इसके अलावा आप ऑफलाइन स्टोर पर जाकर भी इस खरीदारी को अंदाम दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!