Digit.in

iPhone 14 को मात्र 3259 रूपए में अपना बनाने का सुनहरा मौका! फिर नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर

Highlights

आईफोन 15 की पेशकश के बाद आईफोन 14 की कीमत में भारी कटौती हुई।

फ्लिपकार्ट पर एक एक्सक्लूसिव ऑफर में यह स्मार्टफोन 10,901 रुपए के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

डिस्काउंट्स और बैंक ऑफर्स के साथ आईफोन 14 की कीमत फ्लिपकार्ट सेल के दौरान मात्र 3,259 रुपए हो जाएगी।

iPhone 14 को मात्र 3259 रूपए में अपना बनाने का सुनहरा मौका! फिर नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर

Flipkart की बिग बिलियन डेज़ 2023 के दौरान Apple iPhone 14 के शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन ने हालिया सालों में टॉप-सेलिंग आईफोन मॉडल के तौर पर अपनी जगह बना ली है। आईफोन 15 की पेशकश के बाद आईफोन 14 की कीमत में भारी कटौती हुई, जिसके बाद वर्तमान में यह अब तक की सबसे किफायती कीमतों वाले आईफोन्स में से एक है।

Flipkart पर अभी चल रही Republic Day Sale के दौरान आईफोन 14 को मात्र 3,259 रुपए में खरीदने का मौका मिल रहा है, जबकी इसकी असली कीमत 69,900 रुपए है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह आकर्षक ऑफर इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उपलब्ध बेस्ट फोंस में से एक बनाता है।

iPhone 14

iPhone 14 Flipkart Offer

फ्लिपकार्ट पर एक एक्सक्लूसिव ऑफर में यह स्मार्टफोन 10,901 रुपए के डिस्काउंट के बाद 58,999 रुपए में उपलब्ध है। अगर आप और पैसे बचाना चाहते हैं तो ICICI बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर आपको 750 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।

बैंक ऑफर के बाद इस हैंडसेट की कीमत घटकर 58,249 रुपए हो जाएगी। बेनेफिट्स यहीं खत्म नहीं होते, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फ्लिपकार्ट पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर 54,990 रुपए तक का भारी भरकम डिस्काउंट भी दे रहा है। इन लुभावने डिस्काउंट्स और बैंक ऑफर्स के साथ आईफोन 14 की कीमत फ्लिपकार्ट सेल के दौरान मात्र 3,259 रुपए रह जाएगी।

Specifications

स्पेसिफिकेशन्स के मामले में आईफोन 14 स्मार्टफोन 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले, एप्पल A15 बायोनिक चिपसेट, iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम, 6GB रैम और 512GB तक स्टोरेज, 12MP ड्यूल रियर कैमरा, 12MP सेल्फी कैमरा, 3279mAh बैटरी और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles