अगर आप आईफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है। हम आपको ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारत भर में लगभग हर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर iPhone पर बेहतरीन छूट और डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। क्रोमा के ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर यह स्मार्टफोन 4000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध है। iPhone 13 के अलावा, अन्य Apple Products जैसे iPhone 12, Macbook Air आदि पर भी आपको बेहतरीन डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि इसके अलावा अन्य कई Apple Product भी आपको यहाँ रियायती दरों पर मिल जाने वाले हैं।
iPhone 13 को क्रोमा वेबसाइट पर 128GB वैरिएंट के लिए 71,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, अगर आपके पास एचडीएफसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो आप कीमत में 4000 रुपये की छूट पा सकते हैं। छूट के बाद, फोन की कीमत मात्र 67,990 रुपये रह जाती है, यानि आपको यह बेहद ही कम कीमत पर मिल जाता है।
iPhone 13 पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
iPhone 13 के 128GB स्टॉरिज मॉडल को आप मात्र 68,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं, इसका मतलब है कि इस फोन पर आपको 14 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप 256GB स्टॉरिज मॉडल को लेना चाहते हैं तो आप इसे 79,990 रुपये में अपने घर ले जा सकते हैं। हालांकि अगर आप इस फोन का 512GB स्टॉरिज मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 1,04,900 रुपये में अपने घर ले सकते हैं।
हालांकि इतने पर ही यह डील खत्म नहीं होती है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि iPhone 13 पर आपको बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस फोन पर आपो 23,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है। हालांकि एक्सचेंज आपके पुराने फोन की कंडीशन पर भी निर्भर है।
अगर आप iPhone 13 को खरीदना चाहते हैं तो आपको मात्र Amazon India पर जाकर आप App या वेबसाइट दोनों पर ही जा सकते हैं और सर्च बार में आपको iPhone 13 लिखकर सर्च करना है। ऐसा करने मात्र से आपको यह बेहतरीन डील नजर आ जाने वाली है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile