iPhone 13 पर पाएं भारी डिस्काउंट, केवल Rs 55,990 में ऐसे खरीदें नया आईफोन
Rs 55,990 में खरीद सकते हैं iPhone 13
iPhone 13 का 128GB मॉडल अब Rs 55,990 में खरीदें
Rs 79,900 है iPhone 13 की कीमत

नया एप्पल आईफोन 13 (Apple iPhone 13) काफी महंगा फोन है। हालांकि आप इसे बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। iPhone 13 का 128GB मॉडल अब Rs 55,990 में खरीदा जा सकता है जबकि इसकी कीमत Rs 79,900 है। सितंबर में एप्पल (Apple) ने iPhone 13 series को पेश किया था जिसमें iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro, और iPhone 13 Pro Max शामिल हैं।

Apple डिस्ट्रीब्यूटर की आधिकारिक वैबसाइट IndiaiStore.com iPhone 13 सीरीज़ पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप स्टोर से iPhone 13 खरीदना चाह रहे हैं तो HDFC बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर Rs 6000 का डिस्काउंट मिलेगा। डिस्काउंट EMI ऑप्शन चुनने पर ही मान्य है जो इसकी कीमत कम होकर Rs 73,900 हो जाएगी।
इसके अलावा, अगर आपके पास पुराना आईफोन (iPhone) है जो अच्छी कंडीशन में है तो आप उसे iStore पर Rs 18,000 के एक्स्चेंज डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप iPhone XR 64 GB वेरिएंट को एक्स्चेंज करते हैं तो Rs 18,000 डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप iPhone 11 या हाई मॉडल को खरीदते हैं तो डिस्काउंट कीमत और अधिक बढ़ जाएगी।

इतना ही नहीं आपको Rs 3000 का एक्स्चेंज इनसेंटिव मिलेगी। इस तरह iPhone 13 की कीमत Rs 55,990 हो जाएगी। हालांकि, एक्स्चेंज ऑफर केवल Cashify और Servify पर मान्य है जो एप्पल औथराइज़ ट्रेड-इन प्रोवाइडर्स हैं।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile