Digit.in

Realme-Xiaomi-Oppo को टक्कर देने आ रहा Infinix का धमाका फोन, 5G की ताकत के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Highlights

हांगकांग बेस्ड स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix जल्द ही भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है

कंपनी के इंडिया सीईओ ने इस बजट स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है

Infinix के इस पहले 5G स्मार्टफोन को Infinix Zero 5G कहा जाएगा और इसमें मॉडल नंबर X6815 होगा। डिवाइस ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ भी आएगा, जो एक चौकोर आकार के मॉड्यूल में है जो ओप्पो फाइंड एक्स 3 प्रो के समान है

Realme-Xiaomi-Oppo को टक्कर देने आ रहा Infinix का धमाका फोन, 5G की ताकत के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

हांगकांग बेस्ड स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix जल्द ही भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी के इंडिया सीईओ ने इस बजट स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है।

Infinix के इस पहले 5G स्मार्टफोन को Infinix Zero 5G कहा जाएगा और इसमें मॉडल नंबर X6815 होगा। डिवाइस ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ भी आएगा, जो एक चौकोर आकार के मॉड्यूल में है जो ओप्पो फाइंड एक्स 3 प्रो के समान है।

नई जानकारी YouTuber Tech Arena24 द्वारा सामने आ रही है, जिसने Tecno Pova 5G के रेंडर्स का भी खुलासा किया है। Infinix Zero 5G के रेंडर इसके डिजाइन और स्पेक्स से भी पर्दा उठा रहे हैं। 

YouTuber द्वारा साझा किए गए रेंडर के अनुसार, Infinix Zero 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जो एक चौकोर आकार के मॉड्यूल में देखा जा सकता है। और यह OPPO Find X3 Pro के कैमरा डिज़ाइन की बहुत याद दिलाता है। इसके साथ दो फ्लैश मॉड्यूल हैं जो आपको बेहतरीन फोटो के लिए काम आएंगे। 

स्मार्टफोन में AMOLED पैनल होने की उम्मीद है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 चिप मिल सकता है, इस चिपसेट के आगामी Tecno Pova 5G को भी पावर देने की उम्मीद है।

हालांकि इतना ही नहीं इस फोन में आपको यानि Infinix Zero 5G में एक पंच-होल स्टाइल नॉच होने वाला है। जिसके चारों तरफ पतले बेज़ेल्स होंगे। फोन के बैक पर आपको एक कैमरा यूनिट के साथ में ही दो एलईडी फ्लैश यूनिट नजर आने वाला है, ऐसा भी कहा जा सकता है कि फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। Infinix Zero 5G के दिसंबर में लॉन्च होने की संभावना है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile