Infinix Smart 8 HD भारत में iPhone 15 जैसे फीचर के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 6000 से भी कम, जानें टॉप 5 फीचर्स
यह स्मार्टफोन कम कीमत में प्रतिस्पर्धी स्पेसिफिकेशन्स लेकर आया है।
इस डिवाइस में एक 6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।
दिलचस्पी की बात यह है कि इस डिवाइस में एप्पल के डायनेमिक आइलैंड से प्रेरित मैजिक रिंग फीचर दिया गया है।
कई टीजर्स और लीक्स के बाद आखिरकार Infinix Smart 8 HD आज भारत में लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन कम कीमत में प्रतिस्पर्धी स्पेसिफिकेशन्स लेकर आया है। आइए सबसे पहले इसकी कीमत और सेल डिटेल्स जान लेते हैं और फिर इस नए फोन के टॉप 5 फीचर्स को देखेंगे।
Infinix Smart 8 HD Price, Availability
इस हैंडसेट के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएन्ट की कीमत 6,299 रुपए रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत आपको एक्सिस बैंक कार्ड पर 10% का इन्स्टेन्ट डिस्काउंट मिलने वाला है जिसके बाद इसकी घटकर 5,699 रुपए हो जाएगी। यह चार कलर ऑप्शन्स क्रिस्टल ग्रीन, शाइनी गोल्ड, टिम्बर ब्लैक और गैलेक्सी व्हाइट में उपलब्ध है। इसकी सेल 13 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Infinix Smart 8 HD Top 5 Features
Display
इस डिवाइस में एक 6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैम्पलिंग रेट और 500 निट्स तक ब्राइटनेस ऑफर करती है।
Performance
इनफिनिक्स का यह फोन Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है जिसे Mali G57 GPU के साथ पेयर किया गया है। यह 3GB रैम और 32GB स्टोरेज में उपलब्ध है। यूजर्स इस स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह एंड्रॉइड 13 (गो एडिशन) पर आधारित XOS 13 कस्टम स्किन पर काम करता है।
Camera
कैमरा विभाग में यूजर्स को ड्यूल रियर मॉड्यूल मिलेगा जिसमें 13MP प्राइमरी सेंसर और एक AI सेंसर शामिल है। इसके अलावा फोन के फ्रन्ट पर पंच-होल के अंदर एक 8MP का सेल्फी लेंस भी दिया है।
Battery
अब बात करें बैटरी की तो Smart 8 HD स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी पर चलता है जो 10W चार्जिंग के साथ आती है।
Infinix Smart 8 HD Additional Features
दिलचस्पी की बात यह है कि इस डिवाइस में एप्पल के डायनेमिक आइलैंड से प्रेरित मैजिक रिंग फीचर दिया गया है। साथ ही इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है। कनेक्टिविटी के मामले में यह 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल-बैंड वाईफ़ाई और GPS सपोर्ट शामिल है।