11 जुलाई को आएगा Infinix का ये जबड़ डिजाइन वाला फोन, देखें क्या मिलेगा
Infinix की ओर से 11 जुलाई को एक नए फोन को लॉन्च किया जा सकता है।
Infinix के इस फोन को Infinix Hot 60 5G+ के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है।
यहाँ आप Infinix के इस फोन के प्राइस से लेकर इसके स्पेक्स और अन्य डिटेल्स की सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
Infinix की ओर से इंडिया के बाजार में एक नए फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। Infinix अपने इस फोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन Infinix Hot 60 5G+ के तौर पर 11 जुलाई को लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में कंपनी के अनुसार एक स्लिम फ्रेम देखने को मिल सकता है, इसके अलावा इस फोन का पूरा का पूरा फोकस गेमिंग पर होने वाला है। अब देखना होगा कि आखिर इस फोन में किन फीचर्स को शामिल किया जाता है। आइए जानते है कि Infinix के इस फोन में आपको क्या मिल सकता है।
Infinix Hot 60 5G+ में क्या मिल सकता है?
Infinix ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Infinix Hot 60 5G+ को MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार फोन को AnTuTu पर 500K से भी ज्यादा स्कोर मिला है। इस फोन में आपको 12GB तक की रैम के साथ साथ जरूरी स्टॉरिज भी मिलने वाली है। इसके अलावा इस फोन में आपको गेमिंग फीचर्स के लिए Infinix Suite भी मिलने वाला है।
OnePlus और Apple वाला ये फीचर भी हो सकता है शामिल?
Infinix के फोन में OnePlus और Apple Phones जैसा Customizable button भी देखने को मिलने वाला है, इसे कंपनी डिवाइस के राइट साइड में देने वाली है। कंपनी का कहना है कि इस बटन पर लॉंग प्रेस करके आप Folax Voice Assistant पर जा सकते हैं। इतना ही नहीं, इस बटन की मदद से यूजर्स फोटो क्लिक कर सकते हैं, इसके अलावा रिकॉर्डिंग को शुरू कर सकते हैं। साउन्ड प्रोफाइल को चेंज कर सकते हैं और अन्य कई काम इसकी मदद से किये जा सकते हैं।
कैसा हो सकता है डिजाइन?
Infinix Phone के डिजाइन को देखते हैं तो ऐसा पता चलता है कि इसमें आपको इसी की पीढ़ी के पुराने फोन से मिलता जुलता डिजाइन मिलने वाला है। फोन में एक वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल भी मिलने वाला है। इसके अलावा बॉटम में आपको कंपनी की ब्रांडिंग भी नजर आने वाली है। इस फोन को कंपनी अलग अलग तीन कलर में पेश कर सकती है, फोन को स्लीक ब्लैक, शैडो ब्लू और टुंड्रा ग्रीन कलर में लॉन्च किया जा सकता है। फोन केवल और केवल 7.8mm का हो सकता है।
क्या हो सकता है Infinix Phone का इंडिया प्राइस?
अगर प्राइस की बात करें तो सभी जानते है कि Infinix Hot 50 स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 9999 रुपये के आसपास की कीमत में पेश किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि Infinix के लेटेस्ट फोन को भी इसी के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, दूसरी ओर कुछ ऐसा भी मान रहे हैं कि फोन का प्राइस पिछले फोन के मुकाबले कुछ ज्यादा हो सकता है। अभी के लिए सही और असल प्राइस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।