10 हजार रुपए में 256GB स्टोरेज वाला दमदार फोन भारत में लॉन्च, ये खास फीचर देगा iPhone वाला फ़ील
Infinix ने आज Infinix Hot 40i की पेशकश के साथ अपने बजट 4G ड्यूल SIM स्मार्टफोन लाइनअप को बढ़ा लिया है।
यह हैंडसेट चार कलर ऑप्शन्स - पाम ब्लू, स्टारफॉल ग्रीन, हॉरिज़न गोल्ड और स्टारलिट ब्लैक में उपलब्ध होगा।
आइए इस नए स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत को देखते हैं।
Infinix ने आज Infinix Hot 40i की पेशकश के साथ अपने बजट 4G ड्यूल SIM स्मार्टफोन लाइनअप को बढ़ा लिया है। कम्पनी का कहना है कि यह हैंडसेट ढेरों प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है जिनमें 32MP फ्रन्ट-फेसिंग सेल्फी कैमरा, मैजिक रिंग फीचर (जो आईफोन के डायनेमिक आइलैंड की याद दिलाता है), 256GB स्टोरेज और 8GB रैम शामिल है। तो आइए इस नए स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत को देखते हैं।
Infinix Hot 40i की कीमत और उपलब्धता
यह स्मार्टफोन 21 फरवरी से शुरू हो रही पहली सेल के साथ फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस डिवाइस की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है, लेकिन ऑफर के साथ ग्राहक 1000 रुपए का डिस्काउंट पा सकते हैं जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर केवल 8,999 रुपए रह जाएगी। यह हैंडसेट चार कलर ऑप्शन्स - पाम ब्लू, स्टारफॉल ग्रीन, हॉरिज़न गोल्ड और स्टारलिट ब्लैक में उपलब्ध होगा।
Hot 40i के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Hot 40i मॉडल एक ऑक्टा-कोर Unisoc T606 चिपसेट पर चलता है जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। ब्रांड का दावा है कि यूजर्स रैम को 16GB तक बढ़ाने के लिए वर्चुअल रैम फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन के मामले में यह डिवाइस 6.6-इंच HD+ IPS डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा यह फोन को पानी के छींटों से सुरक्षित रखने के लिए IP53 रेटिंग ही ऑफर करता है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही इसमें एक सेकेंडरी डेप्थ सेंसर और एक क्वाड-LED फ्लैश भी शामिल है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रन्ट कैमरा भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Poco के दो तगड़े 5G फोन्स नए खूबसूरत कलर ऑप्शन में लॉन्च, कम कीमत में चौंका देने वाले फीचर्स
डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसमें एक 5000mAh बैटरी लगाई गई है जो डीसेंट स्टैंडबाय टाइम के साथ दो दिन तक चल सकती है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 18W चार्जर मिलता है। आखिर में सुरक्षा के लिए डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है जो मैजिक रिंग फीचर को एक्शन में लाता है।