Infinix GT 30 Pro भारत में 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, पीछे लगी हैं रंग-बिरंगी लाइटें, देखें कितनी है कीमत
Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया है।
इस स्मार्टफोन को दमदार फीचर्स और गेमिंग के लिए खास डिज़ाइन किया गया है।
यह 25000 रुपए के प्राइस सेगमेंट में आया है।
Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स और गेमिंग के लिए खास डिज़ाइन किया गया है। यह 25000 रुपए के प्राइस सेगमेंट में आया है। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह डस्ट रेसिस्टेंट है और पानी की छींटों से भी सुरक्षित है। फोन के पिछले हिस्से में कस्टमाइज़ेबल RGB LED लाइट्स दी गई हैं जो एक गेमिंग फोन का स्टाइल देती हैं। आइए नए स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।
Infinix GT 30 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। डिवाइस Android 15 पर चलता है और इसे 2 बड़े एंड्रॉइड अपडेट्स मिलेंगे। इनफिनिक्स GT 30 प्रो में नया MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज ऑप्शन में आपको 512GB तक स्टोरेज और 12GB तक रैम मिलेगी।
कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का दूसरा कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो यह फोन 5500mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, इंफ्रारेड पोर्ट भी दिया गया है।
Infinix GT 30 Pro की कीमत
यह स्मार्टफोन 8GB/256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 24,999 रुपए में लॉन्च हुआ था। वहीं 12GB/256GB वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपए है। हालांकि, कंपनी GT 30 Pro के साथ स्पेशल बैंक ऑफर्स भी दे रही है जिससे फोन का इफेक्टिव प्राइस घटकर क्रमश: 22,999 रुपए और 24,999 रुपए हो जाएगा।
किसी भी अन्य Infinix फोन की तरह GT 30 Pro भी सिर्फ फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और यह 12 जून को दोपहर 12 बजे से सेल में जाएगा। यह स्मार्टफोन Dark Flare, Blade White, और Shadow Ash जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।