Infinix GT 30 Pro की लॉन्च तारीख आई ऑनलाइन, देखें Infinix Phone के कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले, डिजाइन और परफॉरमेंस की डिटेल्स
Infinix GT 30 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख अब सामने आ गई है।
Infinix के इस फोन को 21 मई को लॉन्च किया जाने वाला है।
Infinix GT 30 Pro स्मार्टफोन के स्पेक्स यहाँ देखे जा सकते हैं।
Infinix GT 30 Pro स्मार्टफोन को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दे दी है। आगामी GT Series में पहले भी कंपनी अपने Infinix GT 20 Pro को लॉन्च कर चुकी है, इस फोन को पिछले साल इंडिया के बाजार में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अभी के लिए Infinix GT 30 Pro के स्पेक्स की डिटेल्स कंपनी की ओर से सामने नहीं आई हैं लेकिन लीक और रुमर्स आदि ने फोन के बारे में काफी कुछ सामने रखा है। आइए जानते है कि Infinix GT 30 Pro की लॉन्च तारीख कब है और इसमें आपको डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और दमदार परफॉरमेंस के लिए क्या मिलने वाला है।
अगर इन Infinix के एक आधिकारिक Instagram Post पर ध्यान देते हैं तो पता चलता है कि कंपनी ने अपने Infinix GT 30 Pro के लॉन्च तारीख से पर्दा उठा दिया है, इस फोन को 21 मई को दोपहर 12:30PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, इस फोन को Malaysia के बाजार में लोकल 3:00PM पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग आप कंपनी के आधिकारिक Facebook पेज पर देख पाएंगे।
Infinix GT 30 Pro के संभावित स्पेक्स की फुल डिटेल्स
अगर कुछ लेटेस्ट लीक आदि को देखा जाए तो ऐसा पता चलता है कि Infinix GT 30 Pro स्मार्टफोन में आपको एक 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में आपको RGB Lighting elements मिलने वाले हैं। फोन को MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में 12GB तक की रैम और 512GB स्टॉरिज होने की संभावना नजर आ रही है। फोन को कंपनी XOS 15 पर आधारित एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च करने वाली है।
Infinix Phone में एक डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, फोन का मेन कैमरा एक 108MP का सेन्सर होने वाला है, जो OIS की सपोर्ट से लैस होने वाला है। इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी दिया जाएगा। Infinix के आगामी फोन में आपको एक 13MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिल सकता है। इस फोन में एक 5500mAh की बैटरी भी मिलने वाली है जो 67W की फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकती है। फोन को Infinix XPad GT Gaming Tablet और GT Buds के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Infinix GT 20 Pro का प्राइस और स्पेक्स
अगर इंफीनिक्स के ही पुराने फोन यानि Infinix GT 20 Pro को देखा जाए तो इसे इंडिया के बाजार में पिछले साल मई महीने में ही 22,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया था। इस फोन में MediaTek Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर, एक 5000mAh 45Wकी बैटरी के अलावा एक 108MP का मेन कैमरा भी दिया गया था। इस फोन में एक 6.78-इंच की FHD+ LTPS AMOLED डिस्प्ले है।
नोट: फीचर्ड इमेज Infinix GT 20 Pro की है!