बेकार Spam Calls से तंग आ गए हैं? यहाँ जानें चुटकियों में छुटकारा पाने का आसान तरीका
आप iOS और एंड्रॉइड दोनों स्मार्टफोन्स पर Spam Calls को रोक सकते हैं।
कई स्मार्टफोन्स एक ऐसे बिल्ट-इन टूल के साथ आते हैं जो ऑटो स्पैम कॉल ब्लॉक फीचर ऑफर करते हैं।
ट्रूकॉलर फोन नंबर की तुलना डेटाबेस के साथ करता है कि वह एक स्पैम कॉल है या नहीं।

स्मार्टफोन्स को उनके बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के कारण आधुनिक दुनिया कि स्विस आर्मी का चाकू माना जाता है। हालांकि, हममे से ज्यादातर लोग सैंकड़ों कॉल्स में शामिल होते हैं, लेकिन Spam Calls की बाढ़ से कोई नहीं बच पाता।
अगर आप सोच रहे हैं कि क्या स्पैम कॉल्स को रोकने का कोई तरीका है, तो आज हम आपको जिस फीचर के बारे में बताने वाले हैं वह आपको यही समझाएगा कि आप iOS और एंड्रॉइड दोनों पर स्पैम कॉल्स को कैसे रोक सकते हैं। हालांकि, ट्रूकॉलर जैसे ऐप का इस्तेमाल करके ऐसा किया जा सकता है, लेकिन कई स्मार्टफोन्स एक ऐसे बिल्ट-इन टूल के साथ आते हैं जो ऑटो स्पैम कॉल ब्लॉक फीचर ऑफर करते हैं।
iPhone पर Spam Calls कैसे ब्लॉक करें?
- iPhone पर स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन पर ट्रूकॉलर जैसी एक सर्विस इंस्टॉल करनी होगी।
- ऐप इंस्टॉल होने के बाद सेटिंग्स पर जाएं।
- इसके बाद फोन पर जाएं।
- फिर कॉल ब्लॉकिंग एंड आइडेंटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको चार ऑप्शन्स मिलेंगे।
- इन चारों ऑप्शन्स को टॉगल कर दें।
अब, ट्रूकॉलर ऐप को खोलें और स्पैम डिटेक्शन को इनेबल करें। हालांकि, इससे स्पैम कॉल्स अपने आप ब्लॉक नहीं होंगी, ट्रूकॉलर उस फोन नंबर की तुलना डेटाबेस के साथ करेगा कि वह एक स्पैम कॉल है या नहीं।
Android पर स्पैम कॉल्स कैसे ब्लॉक करें?
- अगर आपके फोन में गूगल डायलर ऐप है तो उसे खोलें।
- टॉप राइट कॉर्नर पर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- अब, सेटिंग्स पर जाएं।
- कॉलर आईडी एंड स्पैम पर टैप करें।
- आखिर में फ़िल्टर स्पैम कॉल्स को इनेबल कर दें।
- इससे आपके एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर आने वाला संदिग्ध कॉल अपने आप ब्लॉक हो जाएगा।
अगर आपके पास एक सैमसंग स्मार्टफोन है तो सैमसंग डायलर खोलें, सेटिंग्स पर जाएं और आखिर में ब्लॉक स्पैम और स्पैम कॉल्स को इनेबल कर दें। कम्पनी यूजर्स को दो विकल्प देती है, या तो यूजर्स केवल अधिक खतरे वाले स्कैम कॉल को ब्लॉक कर सकते हैं या फिर उसी मेन्यू में से सभी स्कैम कॉल्स को ब्लॉक कर सकते हैं।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile

