108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ‘हथौड़े’ जैसा मजबूत 5G फोन, देखें इस यूनिक फोन की कीमत
नया Honor X9b स्मार्टफोन "एंटी-ड्रॉप डिस्प्ले" के USP के साथ आता है।
इस हैंडसेट की मजबूती को जाँचने के लिए हमने इसे कई बार ऊंचाई से फेका।
यह एक 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले से लैस है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
ऑनर ने भारत में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है जिसमें कुछ बहुत ही यूनिक है। जिस डिवाइस की हम बात कर रहे हैं वह Honor X9b 5G है जो "एंटी-ड्रॉप डिस्प्ले" के USP के साथ आता है। सबसे पहले तो हमें भी ऐसा ही लगा कि यह मार्केटिंग का कोई नया पैंतरा है, लेकिन बिल्कुल नहीं! इसमें वाकई एक मजूत और दमदार डिस्प्ले है। हालांकि, इस फोन में के बारे में केवल एक यही अनोखी बात नहीं है, आगे और भी बहुत कुछ मौजूद है।
इस चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने Honor 90 5G के साथ के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी वापसी की थी। नया X9b भारत में स्मार्टफोन्स लॉन्च न होने के तीन साल के गैप के बाद दूसरा स्मार्टफोन है।
Honor X9b 5G और इसकी “Anti-Drop Display”
सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि नए लॉन्च हुए X9b में एक कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसे एक फ्लैट डिस्प्ले की तुलना में कमजोर माना जाता है। कम्पनी ने इसे 'अल्ट्रा-बाउन्स एंटी-ड्रॉप डिस्प्ले' नाम दिया है जिसे स्विट्जरलैंड के SGS द्वारा 5 स्टार्स का सर्टिफिकेशन दिया गया है। जो लोग अनजान हैं उनके लिए बता दें कि SGS एक कम्पनी है जो टेस्टिंग, इन्स्पेक्शन और सर्टिफिकेशन सेवाएं प्रदान प्रदान करती है। इस हैंडसेट की मजबूती को जाँचने के लिए हमने इसे कई बार ऊंचाई से फेका और दावे बिल्कुल सही साबित हुए। इसकी डिस्प्ले पर एक स्क्रैच तक नहीं पड़ा।
Specifications
ऑनर एक्स9बी के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह एक 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले से लैस है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। ऑनर का दावा है कि इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा परफॉर्मेंस के लिए यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट से लैस है जिसे 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह MagicOS 7.2 UI पर चलता है जो एंड्रॉइड 13 पर आधारित है।
यह भी पढ़ें; Jio Prepaid Plan: 28 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे किफायती रिचार्ज, बेनेफिट्स भी एकदम सॉलिड!
इसके अलावा, इसमें आपको एक 5800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 35-वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर एक ड्यूल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 108MP मेन कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल है।
Price, Availability
ऑनर ने इस स्मार्टफोन को भारत में 25,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह 16 फरवरी यानि आज दोपहर 12 बजे से अपनी पहली सेल में जा रहा है। इसे सनराइज़ ऑरेंज और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है। यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही आप इस पर 3000 रुपए का ICICI बैंक डिस्काउंट भी पा सकते हैं।मात्र 7 हजार में लॉन्च हुआ 8GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला नया Motorola फोन, फीचर्स एकदम तगड़े