भारत में धमाकेदार कमबैक के बाद अब फोन्स भी यहीं बनाएगा Honor, देखें Future Plan | Tech News

Highlights

Honor की ओर से Q1 2024 से ही भारत में स्मार्टफोन्स का निर्माण किया जाने वाला है।

Honor की ओर से इस समय तीन कान्ट्रैक्ट मैनूफैक्चरर से बात चल रही है, जो भारत में कंपनी की मदद करने वाली हैं।

Madhav Seth ने अभी कहा था कि आगामी Festive Season के दौरान Honor 90 के लगभग 50000 पीस सेल किए जाने वाले हैं।

हम पिछले कुछ समय से देख रहे है कि बहुत से इंटरनेशनल स्मार्टफोन ब्रांड भारत में अपने प्रोडक्शन बेस के लिए घर तलाश रहे हैं। Honor ने भारत में Honor 90 के साथ धमाकेदार वापसी की है। हालांकि अब एक नई खबर आ रही है कि Honor भारत में ही स्मार्टफोन निर्माण भी करने वाली है।

Q1 2024 यानि जनवरी से मार्च के बीच Honor भारत में स्मार्टफोन निर्माण करना शुरू कर देने वाली है। इकनॉमिक टाइम्स के साथ हुए एक साक्षात्कार में Madhav Seth ने भी अपने इस प्लान की पुष्टि की है। इसका मतलब है कि भारत में honor के स्मार्टफोन्स अब निर्मित भी किए जाने वाले हैं।

सबसे पहले माधव ने कहा है कि वह भारत में 3 कान्ट्रैक्ट मैनूफैक्चरर के साथ बातचीत कर रहे हैं, इनके माध्यम से Honor को भारत में स्मार्टफोन निर्माण में मदद मिलने वाली है। उन्होंने ऐसा भी कहा है कि Honor भारत में पहले ही 400 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। यह पैसा मुख्य तौर पर भारत में डिस्ट्रब्यूशन ऑपरेशन आदि को अंजाम देने के लिए लगाया गया है।


हालांकि उन्होंने ऐसा भी कहा है कि आने वाले समय में Honor भारत में अपने बहुत से अन्य मॉडल भी पेश करने वाली है। ऐसा आने वाले महीनों में ही होने वाला है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कौन से मॉडल भारत में लॉन्च किए जाने वाले हैं।

हालांकि उन्होंने ऐसा भी कहा है कि आगामी फेस्टिव सीजन में वह Honor 90 के लगभग 50000 पीस बेचने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसा भी कह सकते हैं कि उन्हें इतने मॉडल सेल की उम्मीद है। इससे उन्हें लगभग 60 करोड़ रुपये का फायदा हो सकता है।

अब देखना होगा कि आखिर यह सच होता है या नहीं, अभी के लिए Honor का यही प्लान सामने आया है।

Honor 90 5G के स्पेसिफिकेशन्स


Honor 90 स्मार्टफोन को जून 2023 में लॉन्च किया गया था। इस फोन में एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले है। इतना ही नहीं, यह 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है। हों में एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट दिया गया है। यह MagicOS 7.2 की स्किन पर चलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 Processor मिलता है। फोन में 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टॉरिज मिलती है।

कैमरा आदि की बात करें तो इस फोन में आपको एक 200MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, फोन में एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेन्सर भी है। फोन में एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। इतना ही नहीं, Honor 90 में एक 5000mAh की बैटरी भी है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles