Samsung Galaxy S25 FE की इंडिया में सेल शुरू, 512GB वाला वेरिएंट 256GB के प्राइस में खरीदने का सुनहरा मौका
हाल ही में Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च हुआ है। इस फोन में AI ईकोसिस्टम दिया गया है जो आपके रोजमर्रा के जीवन में काफी मददगार साबित होगा। यह फोन अब आपको Samsung.com, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स या फिर सैमसंग के चुनिंदा अधिकृत रिटेल स्टोर्स के साथ अन्य ऑनलाइन पोर्टल्स पर भी उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि मार्केट में आते ही इस फोन पर सीमित समय के लिए सेल भी शुरू हो गई है जिसमें आपको इस फोन के प्राइस में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। तो अगर आप भी इस सेल का फायदा उठाना चाहते हैं तो देरी मत कीजिए, लेकिन उससे पहले जान लें कि इस फोन पर और कौन-कौन से ऑफर मिल रहे हैं और इसके फीचर्स कैसे हैं.
Samsung Galaxy S25 FE के सेल ऑफर्स
इस फोन पर सेल शुरू हो गई है जिसमें आपको 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 256GB वेरिएंट की कीमत में मिलेगा। साथ ही अगर आप इस फोन को HDFC Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आपको 5000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। वहीं अगर आप Galaxy S25 FE के साथ Galaxy Buds 3 FE को भी खरीदते हैं तो इस पर आपको 4000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। इतना ही नहीं, आप 4199 रुपये की शुरुआती कीमत पर दो साल का स्क्रीन प्रोटेक्शन पैक भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप Galaxy S25 FE को 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Galaxy S25 FE की डिस्प्ले और स्टोरेज
Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है जो आपको एक स्मूथ स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा। इतना ही नहीं इसमें 8GB रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है।
Galaxy S25 FE की बैटरी और कैमरा
इस फोन की कैमरा क्वालिटी की अगर बात की जाए तो इस फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे आप एक क्लियर सेल्फी ले सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें गैलेक्सी की पॉपुलर नाइटोग्राफी भी दी गई है जिससे आप रात में भी काफी बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर बात की जाए इसकी बैटरी की तो इसमें 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो आपको बिना रुके काम करने में मदद करेगी।
Galaxy S25 FE के AI फीचर्स
वहीं AI फीचर्स की बात करें तो इस फोन में जेमिनी लाइव है जो AI के साथ रियल-टाइम विजुअल चैट को सक्षम बनाता है और इसे अधिक उपयोगी भी बनाता है। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि इस फोन में जनरेटिव एडिट और इंस्टेंट स्लो-मो जैसे दमदार AI एडिटिंग टूल भी दिए गए हैं।