Price Drop! 108MP कैमरा वाला ये 5G फोन हुआ बेहद सस्ता, फौरन उठा लें मौके का फायदा

Highlights

OnePlus के इस डिवाइस को 2000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट मिला है।

इस डिवाइस को आप दो कलर ऑप्शन्स; पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे में खरीद सकते हैं।

फोन में 5000mAh बैटरी लगी हुई है जो केवल आधे घंटे में 80% तक चार्ज हो जाती है।

अगर आप 20,000 रुपए के अंदर एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको अमेज़न पर OnePlus Nord CE 3 Lite की डील को जरूर देखना चाहिए। इस डिवाइस को 2000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट मिला है। यह फोन जिसकी कीमत पहले 19,999 रुपए थी, अब 17,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। वहीं अगर आप अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करते हैं या फिर खरीदारी के लिए बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसे और भी सस्ते में घर ले जा सकेंगे।

OnePlus Nord CE 3 Lite Amazon Deal 

इस स्मार्टफोन के 8GB + 128GB वेरिएन्ट को सबसे पहले 19,999 रुपए में पेश किया गया था, लेकिन अब यह 17,999 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स के लिए यहाँ 1350 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है। साथ ही ग्राहक 17,300 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

इस डिवाइस को आप दो कलर ऑप्शन्स; पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे में खरीद सकते हैं। अगर आप 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाला वर्जन चाहते हैं, तो यह भी बिना किसी ऑफर के 19,999 रुपए में उपलब्ध है। लेकिन अगर आप इसमें कुछ अच्छे ऑफर्स जोड़ देते हैं तो आपको एक बहुत अच्छी डील मिलने वाली है। यहाँ से खरीदें!

Nord CE 3 Lite Specs

यह 5G स्मार्टफोन 6.72-इंच FHD+ पंच-होल स्क्रीन के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट देती है और इसे एक ताकतवर गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। कैमरा के मामले में इस फोन के बैक पर तीन कैमरे दिए गए हैं जिनमें एक 108MP मेन सेंसर और क्लोज-अप शॉट्स के लिए दो अन्य सेंसर्स शामिल हैं। साथ ही सेल्फी लेने के लिए इसमें एक बढ़िया 16MP फ्रन्ट कैमरा भी मौजूद है। 

परफर्मेंस के लिए यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिप से लैस है। इसके अलावा फोन में 5000mAh बैटरी लगी हुई है जो केवल आधे घंटे में 80% तक चार्ज हो जाती है। यह हैंडसेट लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 पर चलता है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles