ताबड़तोड़ AI फीचर्स के साथ Google Pixel 8a की भारत में धमाकेदार एंट्री, देखें कीमत और स्पेक्स
Google ने भारत में अपने नए नवेले Pixel 8a स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।
यह स्मार्टफोन गूगल टेन्सर G3 चिप से लैस है।
यह भारत में ₹52,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है।
Google ने आखिरकार भारत में अपने नए नवेले Google Pixel 8a स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट Pixel 8 लाइनअप में एक किफायती ऑप्शन के तौर पर आया है। ध्यान दें कि यह लॉन्च गूगल के अपकमिंग I/O इवेंट से पहले ही हो गया है जो अगले हफ्ते आयोजित होने वाला है। आइए देखते हैं कि Google Pixel 8a क्या ऑफर करता है और इसकी क्या कीमत है।
Google Pixel 8a: Specifications
Pixel 8a हैंडसेट एक 6.1-इंच डिस्प्ले के साथ आता है जो 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह स्मार्टफोन गूगल टेन्सर G3 चिप से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए Pixel 8a में ड्यूल-रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 64MP मेन लेंस और 13 अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। वहीं फोन के फ्रन्ट पर 13MP का सेल्फ़ी शूटर मिलता है। इसके अलावा डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसमें एक 4492 mAh बैटरी दी गई है।
Tensor G3 से लैस यह स्मार्टफोन AI से लैस फोटो और वीडियो एडिटिंग टूल्स के साथ आता है जिनमें बेस्ट टेक, मैजिक एडिटर और ऑडियो मैजिक इरेज़र शामिल है। यह हैंडसेट 8x तक के सुपर रेस ज़ूम और मैजिक इरेज़र, नाइट साइट और फ़ोटो अनब्लर जैसे जैसे फीचर्स के साथ भी आता है।
इसके अलावा Pixel 8a में Gemini भी आ गया है। यह बिल्ट-इन AI असिस्टेंट आपको टाइप करने, बात करने और हर तरह की इमेजेस ऐड करने की अनुमति देता है - चाहे आपको तूफ़ानी आइडिया चाहिए हों, कोई थैंक यू नोट लिखना हो या फिर आपको अपनी अगली छुट्टियों की योजना बनानी हो, इससे आप सबकुछ कर सकते हैं।
डिवाइस के अन्य फीचर्स में सर्कल टू सर्च, AI से लैस पिक्सल कॉल असिस्ट फीचर्स, ऑडियो इमोजी और अन्य शामिल हैं। Pixel 8a को चार कलर ऑप्शंस: Aloe, Bay, Obsidian और Porcelain में लॉन्च किया गया है।
Pixel 8a: Price, Availability
गूगल पिक्सल 8ए का 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत भारत में 52,999 रुपए रखी गई है। वहीं दूसरी ओर 8GB + 256GB वेरिएंट 59,999 रुपए की कीमत में आया है। यह हैंडसेट वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 14 मई से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अगर आप भी इस स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करना चाहते हैं, तो आप इसे फ्लिपकार्ट के जरिए बुक कर सकते हैं।