Google का लेटेस्ट स्मार्टफोन नए खूबसूरत कलर वेरिएन्ट में लेगा एंट्री, देखें कब होगी लॉन्चिंग
गूगल ने Pixel 8 Pro का चौथा कलर टीज़ किया है जो इस महीने के आखिर में आ सकता है।
यह खुलासा गूगल द्वारा रिलीज़ किए गए एक आधिकारिक टीज़र से हुआ है।
यह स्मार्टफोन 6.7-इंच क्वाड-HD डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।
गूगल ने अपने Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro स्मार्टफोन्स को तीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया था। अब कम्पनी ने चौथा कलर टीज़ किया है जो इस महीने के आखिर में आ सकता है। कम्पनी ने गूगल पिक्सल 8 प्रो के लिए नए कलर को टीज़ किया है। टीज़र में इस डिवाइस के लिए "नए और रिफ्रेशिंग मिंट ग्रीन" कलर ऑप्शन का सुझाव मिला है।
यह खुलासा गूगल द्वारा रिलीज़ किए गए एक आधिकारिक टीज़र से हुआ है, जो पिक्सल 8 प्रो की खूबसूरती की एक झलक पेश करता है।
मिंट ग्रीन कलर ग्राहकों के लिए पहले से उपलब्ध ऑप्शन्स के लाइनअप में जुड़ेगा जिसमें Obsidian, Porcelain और Bay शेड्स शामिल हैं। हालांकि, भारत में केवल Obsidian और Bay कलर वेरिएन्ट्स लॉन्च हुए थे।
पिक्सल 8 प्रो का 256GB वेरिएन्ट केवल Obsidian कलर ऑप्शन में आता है, जबकि 128GB स्टोरेज वेरिएन्ट ग्राहकों के लिए दोनों शेड्स ऑफर करता है।
गूगल के आधिकारिक चैनल्स पर शेयर किया गया टीज़र मिंट ग्रीन में इस स्मार्टफोन के वाईब्रेन्ट कलर को प्रदर्शित करता है। फोन की अन्य डिटेल्स जैसे कीमत, रैम, स्टोरेज क्षमता और उपलब्धता आदि का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, गूगल ने 25 जनवरी की तारीख को टीज़ किया है लेकिन किन्हीं अन्य डिटेल्स का जिक्र नहीं किया है।
Google Pixel 8 Pro Specifications
यह स्मार्टफोन 6.7-इंच क्वाड-HD डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह डिवाइस गूगल के टेंसर G3 प्रोसेसर और टाइटन M2 सिक्योरिटी चिप से लैस है। यह ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट ऑफर करता है जिसमें 50MP मेन सेंसर और दो 48MP के सेंसर्स शामिल हैं। साथ ही सेल्फी लेने के लिए इसमें 10.5MP फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 5050mAh बैटरी शामिल है जो 30W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।