डुअल कैमरा सेटअप, 4500mAh की बैटरी के साथ इस दिन लॉन्च होगा Google Pixel 6a, देखें कीमत
कथित तौर पर Pixel 6a का डिज़ाइन Pixel 6 और Pixel 6 Pro जैसा ही होगा
यह उसी Tensor SoC द्वारा संचालित होगा जो मशीन लर्निंग पर केंद्रित है
अभी तक भारत में Google Pixel 6a की उपलब्धता पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है
Google Pixel 6a को 11 और 12 मई को ऑनलाइन आयोजित होने वाले Google I/O 2022 इवेंट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की खबर आ रही है। विश्वसनीय टिपस्टर जॉन प्रोसेर की एक नई रिपोर्ट का दावा है कि फोन 28 जुलाई से कई रीजन्स में उपलब्ध हो जाएगा। लीक के अनुसार जो अब तक सामने आए हैं, Pixel 6a का डिज़ाइन Pixel 6 और Pixel 6 Pro जैसा ही है और यह उसी Tensor चिपसेट पर काम करने वाला है, जो मशीन लर्निंग पर आधारित है।
Surveyदुर्भाग्य से, हम अभी भी नहीं जानते हैं कि Pixel 6a भारत में लॉन्च होगा या नहीं। देश में आने वाला आखिरी Google फोन 2020 में आया Pixel 4a था।
यह भी पढ़ें: 31 मार्च को भारत में लॉन्च होगा OnePlus 10 Pro, इन देशों में भी होगा लॉन्च
Google I/O '22
From what I understand, Google will officially be announcing the Pixel 6a + "teasing" the Pixel Watch.
Pixel 6a launch (in most markets) pushed to July 28th.
Pixel Watch will be formally announced and launched with Pixel 7 and 7 Pro in October. pic.twitter.com/IwwRX2pZtR
— Jon Prosser (@jon_prosser) March 24, 2022
Google Pixel 6A स्पेक्स और फीचर (अनुमानित)
अब तक हम जो जानते हैं, उसके अनुसार, Pixel 6a 6.2-इंच फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले को 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। यह स्पष्ट रूप से लॉन्च के समय लेटेस्ट Android 12 सॉफ़्टवेयर पर काम करने वाला है। इसके अलावा इसमें आपको कम से कम अगले 2 वर्षों के लिए सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलने वाला है। फोन में Tensor SoC मिलेगा, इसके अलावा फोन में आपको 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने वाली है। हालाँकि, हाल ही में गीकबेंच पर फोन का एक कम 6GB रैम वैरिएंट भी देखा गया था।
यह भी पढ़ें: 160km की लंबी रेंज के साथ लॉन्च हुआ Okhi 90 इलैक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और सभी फीचर्स के बारे में
Pixel 6a में कथित तौर पर 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 4800mAh की बैटरी होगी। कैमरा की बात करें तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Pixel 6a में आपको एक आकर्षक कैमरा मिलने वाला है। फोन में 12.2MP (f / 1.7) Sony IMX363 प्राइमेरी सेंसर और एक अल्ट्रावाइड लेंस के तौर पर 12MP (f / 2.2) Sony IMX355 सेंसर होने वाला है, यानि फोन में आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।
Google Pixel 6A की संभावित कीमत
Google Pixel 6a के तीन रंगों – ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन में रिटेल होने की उम्मीद है। यानि कहा जा सकता है कि यह फोन इन रंगों में ही मिलने वाला है। यह यूएस में $350 में लॉन्च हो सकता है। अगर Google भारत में Pixel 6a लॉन्च करने का फैसला करता है, तो हमें उम्मीद है कि इस फोन की कीमत iPhone SE के बराबर हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Rs 13,990 वाला OPPO A15s खरीद सकते हैं केवल Rs 10,000 से भी कम में…
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile



