Google Pixel 10 पर बिना नेटवर्क के होगी WhatsApp Calling, देखें इंडिया वालों को कब मिलेगा ये फीचर
Google ने अभी हाल ही में दुनिया भर के बाजारों में अपने Pixel 10 Series के फोन सको लॉन्च कर दिया है। सेल की अगर बात करें तो Pixel 10 Series की सेल 28 अगस्त से शुरू हो जाने वाली है। Pixel 10 Series के फोन समम हार्डवेयर के साथ साथ सॉफ्टवेयर को लेकर भी बड़े बड़े अपग्रेड किये गए हैं। Pixel 10 Series की अगर बात करें तो इस फोन में अभी तक के सबसे जरुरी फीचर यानी बिना नेटवर्क के या वाई-फाई न होने की स्थिति में भी इस फोन पर व्हाट्सऐप कॉल सपोर्ट मिलने वाला है। इस फीचर के साथ यह फोन इंडस्ट्री का पहला फोन भी बन चुका है। आसान शब्दों में कहें तो Pixel 10 Series पर आप बिना इन्टरनेट होने पर भी WhatsApp Call कर सकते हैं।
Pixel 10 Series पर बिना इन्टरनेट भी चलेगा WhatsApp Call Feature
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Google की और से X Platform पर एक आधिकारिक पोस्ट के द्वारा यह जानकारी दी है कि यूजर्स Pixel 10 Series पर Satellite Connectivity के माध्यम से बिना इन्टरनेट के भी WhatsApp Calling का फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं, इसमें Video Call से लेकर Audio Call आदि भी शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आप किसी रिमोट एरिया में यात्रा कर रहे हैं और आप इस समय नेटवर्क से दूर हैं तो इस परिस्थिति में इंटरनेट न होने पर भी आप इस फोन पर WhatsApp के माध्यम से अपनों से जुड़े रह सकते हैं।
किन देशों में मिल रही है ये बेहतरीन सेवा?
अभी के लिए यह यह सेवा कुछ देशों के ग्राहकों को ही दी जा रही है। कंपनी ने कहा है कि अगर आपका टेलीकॉम ऑपरेटर आपको Satellite Connectivity दे रहा है तो आप इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि, इंडिया के बाजार में अभी के लिए यह सेवा उपलब्ध नहीं है लेकिन अभी के लिए BSNL की और से यह घोषणा की गई है कि वह आने वाले समय में Satellite आधारित सेवायें ग्राहकों को देने वाला है। इसका मतलब है कि यह सेवा अभी के लिए इंडिया के ग्राहकों को नहीं मिलने वाली है।
इस दमदार फीचर को सपोर्ट करने वाला पहला फोन है Pixel 10
गूगल का कहना है कि Pixel 10 Series दुनिया के पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जो WhatsApp पर Audio और Video कॉल का सपोर्ट Satellite के माध्यम से दे रहे हैं। हालाँकि, अभी तक की बात करें तो Satellite आधारित सेवा के साथ आने वाले स्मार्टफोन SOS मैसेजिंग और लिमिटेड कालिंग सपोर्ट के साथ ही आते हैं। हालाँकि, Pixel 10 के साथ यह ऑप्शन आपको मिल रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो यह फीचर आपके लिए एक बेहतरीन फीचर हो सकता है और इंडिया में आने वाले समय में यह फीचर बड़ा काम आने वाला है।