भारत में लॉन्च हुआ Google का मुड़ने वाला Pixel 10 Pro Fold, देखें क्या है प्राइस और कैसे हैं इस फोन के स्पेक्स
Google ने अपनी नई पीढ़ी के Foldable Phone यानी Google Pixel 10 Pro Fold को लॉन्च कर दिया है, इस फोन को कंपनी ने ग्लोबल मार्किट के साथ साथ भारत में भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार नए फोन को बेहतरीन मल्टी-टास्किंग और सबसे बेहतरीन मनोरंजन अनुभव के लिए डिजाईन किया गया है, इसका मतलब है कि आप इस फोल्ड के साथ ज्यादा बेहतर अनुभव प्राप्त करने वाले हैं। Pixel 10 Pro Fold में आपको एक बड़ी स्क्रीन के साथ साथ ज्यादा बेहतरीन परफॉरमेंस और ड्यूरेबिलिटी मिलती है। जानकारी के लिए बताते चलें कि Pixel का यह Fold Phone IP68 रेटिंग से लैस है, जो इसे एक वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट फोन बना देता है। इतना ही नहीं, नए फोन में बैटरी और चार्जिंग को लेकर भी कई बड़े बदलाव किये गए हैं।
आइये जानते है कि Pixel के इस मुड़ने वाले फोन को कंपनी ने किन स्पेक्स के साथ साथ किस प्राइस में इंडिया के बाजार में लॉन्च किया गया है।
Google Pixel 10 Pro Fold के स्पेक्स कैसे हैं?
Google के मुड़ने वाले फोन को कंपनी ने 6.4-इंच की OLED डिस्प्ले से लैस करके लॉन्च किया है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है, स्क्रीन को सुरक्षा देने के लिए कंपनी ने Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन भी दिया है। डिस्प्ले पर 3000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिल जाती है। इतना ही नहीं, फोन में एक 8-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले भी मिलती है, यह फोन में मौजूद इसकी इनर स्क्रीन है। इसपर भी कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट दिया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें Tensor G5 प्रोसेसर और Titan M2 चिप मौजूद है।
Google Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोन में कंपनी ने एक 5015mAh की बैटरी दी है जो 30W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ साथ 15W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता से भी लैस है। फोन में 16GB तक की रैम के साथ साथ 1GB तक की स्टोरेज भी मिलती है। हालाँकि, अलग अलग रीजन में फोन को अलग अलग रैम और स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 Series के साथ Google ने लॉन्च की Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a; देखें सभी फीचर और स्पेक्स
कैमरा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Google के लेटेस्ट मुड़ने वाले फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में एक 48MP का मेन कैमरा वाइड कैमरा के तौर पर मौजूद है, इसके अलावा फोन में एक 10.5MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी इस फोन में मिलता है जो माइक्रो फोकस से लैस है। इसके अलावा फोन में एक 10.8MP का एक 5x Telephoto लेंस भी मौजूद है। इतना ही नहीं, फोन के फ्रंट पर कंपनी ने एक 10MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है।
डिवाइस को ज्यादा मजबूती देने के लिए इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम और मल्टी-अलॉय स्टील हिंज का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन Android 16 पर चलता है और इसे Google की ओर से 7 साल तक OS अपडेट, सिक्योरिटी पैच और Pixel Drop अपडेट्स दिए जाने वाले हैं।
Google Pixel 10 Pro Fold कीमत और उपलब्धता की सम्पूर्ण जानकारी
भारत में Google Pixel 10 Pro Fold की कीमत ₹1,72,999 तय की गई है। यह डिवाइस केवल Moonstone कलर में उपलब्ध होगा और इसे भारत में Google Store के माध्यम से सेल किया जाने वाला है। कंपनी ने फिलहाल इसकी सेल की तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि जल्द ही इसे लेकर कोई जानकारी सामने आये।