सीधे 10000 रुपये घट गई 12GB RAM, 256GB स्टोरेज वाले दमदार फोन की कीमत, 7 साल तक नहीं होगा पुराना
गूगल ने पिछले साल अपनी Pixel 10 सीरीज़ लॉन्च की थी, जिसमें चार स्मार्टफोन्स – Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold पेश किए गए थे। अब, इसी लाइनअप में अब कंपनी Pixel 10a को भी 18 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही बेस मॉडल Pixel 10 अमेज़न पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आता है और परफॉर्मेंस के मामले में किसी भी तरह से कम नहीं है। Tensor G5 प्रोसेसर और मल्टी-कैमरा सिस्टम के साथ यह डिवाइस प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है। अगर आप 70 हजार रुपये के आसपास एक नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो फिलहाल यह एक बढ़िया डील है।
SurveyGoogle Pixel 10 की नई कीमत
Google Pixel 10 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब अमेज़न पर 79,999 रुपये की असली कीमत के बजाय 70,780 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स से भुगतान करने पर ग्राहकों को 1500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। इस ऑफर के बाद प्रभावी कीमत 69,280 रुपये रह जाती है। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर में पुराना स्मार्टफोन देने पर 35,950 रुपये तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। यह स्मार्टफोन फिलहाल फ्रॉस्ट, Obsidian, Lemongrass और Indigo जैसे चार कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Google के Tensor G5 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और कंपनी की ओर से 7 बड़े एंड्राइड अपडेट देने का वादा किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस OIS सपोर्ट के साथ शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile