Samsung Galaxy Ultra सीरीज़ पर धाकड़ छूट! S23, S24 और S25 Ultra हुए सस्ते, कौन-सा है आपके लिए बेस्ट?
Galaxy S23 Ultra, S24 Ultra और S25 Ultra तीनों को Amazon और Flipkart पर धमाका प्राइस कट मिले हैं।
लेटेस्ट मॉडल लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 इलीट प्रोसेसर पर चलता है।
S23 Ultra में 200MP मेन कैमरा और 10MP 10x पेरिस्कोप लेंस शामिल है।
क्या आप अपनी जेब को नुकसान पहुंचाए बिना एक फ्लैगशिप Samsung स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? तो यह बिल्कुल सही समय हो सकता है। सैमसंग के प्रीमियम Galaxy S23 Ultra, Galaxy S24 Ultra और Galaxy S25 Ultra तीनों को Amazon और Flipkart पर धमाका प्राइस कट मिले हैं। डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ ये टॉप-टायर फोन्स बेहद ही किफायती हो गए हैं — और यहां हर तरह के ग्राहक के लिए कुछ न कुछ है।
Galaxy S23 Ultra, Galaxy S24 Ultra, Galaxy S25 Ultra: डिस्काउंट ऑफर्स
गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 2023 में 1,24,999 रुपए की कीमत में लॉन्च लॉन्च हुआ था, अब यह अमेज़न पर 83,999 रुपए में उपलब्ध है। यह इस फोन के लिए सीधे 41000 रुपए की छूट है, जो अब भी टॉप-नॉच परफॉर्मेंस और कैमरा पावर ऑफर करता है।
गैलेक्सी S24 अल्ट्रा इस साल की शुरुआत में 1,29,999 रुपए में लॉन्च हुआ था, और अब यह 85,800 रुपए में सेल हो रहा है। अगर आप पूरी फ्लैगशिप कीमत चुकाए बिना एक ज्यादा नया मॉडल चाहते हैं तो यह एक मजबूत प्रतिस्पर्धी है।
यह भी पढ़ें: Realme की नई सेल में 4 हजार सस्ता मिलेगा फोन, डिस्काउंट/ऑफर देखकर फटी रह जाएंगी आँखें
इसके बाद आता है लेटेस्ट गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, जो भी इंडिया में 1,29,999 रुपए में आया था। HDFC बैंक ऑफर के साथ आप 11000 रुपए की छूट पा सकते हैं, जिससे फोन की कीमत घटकर 1,18,999 रुपए हो जाएगी। इसके अलावा, आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी इस डिवाइस की कीमत को और कम कर सकते हैं।
Galaxy S23 Ultra vs Galaxy S24 Ultra vs Galaxy S25 Ultra: क्या है अंतर?
गैलेक्सी S25 अल्ट्रा सबसे एडवांस्ड मॉडल है। यह एक 6.9-इंच QHD+ AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। वहीं दूसरी ओर, S24 Ultra और S23 Ultra थोड़ी छोटी 6.8-इंच डिस्प्ले से लैस हैं।
लेटेस्ट मॉडल लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 इलीट प्रोसेसर पर चलता है, जिससे ये तीनों में से सबसे फास्ट है। S24 Ultra में भी एक पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप है, जबकि S23 अल्ट्रा में जेन 2 चिपसेट मिलता है। तीनों फोन्स में 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग है।
कैमरा के मामले में S25 Ultra ज्यादा वर्सेटाइल है। इसमें 200MP मेन सेंसर, 50MP 5x पेरिस्कोप लेंस, 10MP 3x ऑप्टिकल ज़ूम लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। S24 Ultra में यही सेटअप 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ है। S23 Ultra में 200MP मेन कैमरा और 10MP 10x पेरिस्कोप लेंस शामिल है।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile