Galaxy S23 FE की लॉन्च डेट Leaked, देखें किस दिन लेगा Entry 

अपकमिंग Samsung Galaxy S23 FE के कई लीक्स सामने आने के बाद अब ऐसा लगता है कि कंपनी द्वारा खुद ही गलती से इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट लीक कर दी गई है। सैमसंग अर्जेंटीना वेबसाइट पर कंपनी ने कथित तौर पर एक बड़े लीक में अपने पूरे FE लाइनअप का खुलासा कर दिया है और साथ ही अक्टूबर की शुरुआती लॉन्च डेट का भी संकेत दिया है। 

Samsung Galaxy S23 FE Launch Date: 

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग अर्जेंटीना वेबसाइट पर Galaxy Buds FE के सपोर्ट पेज पर कुछ फ़ोटोज़ पब्लिश किए गए थे जिसमें FE लाइनअप के तीनों प्रोडक्ट देखे गए थे जिनमें Samsung Galaxy S23 FE, the Galaxy Buds FE और Galaxy Tab S9 FE शामिल थे। इनमें से एक इमेज में Galaxy S23 FE स्क्रीन पर 4 अक्टूबर नजर आया था। अगर यह लॉन्च डेट सही हुई तो यह सीरीज Google Pixel 8 series के साथ एंट्री लेगी जिसकी लॉन्च डेट पहले ही 4 अक्टूबर के लिए तय है। 

सैमसंग अर्जेंटीना वेबसाइट पर मौजूद प्रोडक्ट पेज और इमेजेस को बाद में हटा दिया गया था लेकिन इनसे  Galaxy Buds FE की कुछ डिटेल्स जैसे कि सिंगल 12mm ड्राइवर, प्रत्येक ईयरबड में तीन माइक्रोफोन्स और थ्री-वे स्पीकर्स का खुलासा हुआ था।

Samsung Galaxy S23 FE Teaser 

Samsung Galaxy S23 FE के बारे में ज्यादा कुछ जानने को बाकी नहीं रह गया है क्योंकि इसके रेंडर और 360-डिग्री वीडियो पहले ही लीक हो गई थी जिससे इस फोन का पूरा डिजाइन सामने आ गया है। सैमसंग ने भारत में भी इस फोन को आधिकारिक तौर पर टीज़ किया है और देश में इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव है। इस स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल पर भी देखा गया था जिससे पुष्टि हुई कि यह अलग-अलग बाजारों के आधार पर स्नैपड्रैगन और एक्सिनोस दोनों चिपसेट के साथ आएगा।

Samsung Galaxy S23 FE Specifications (Expected)

Samsung का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 6.4-इंच FHD+ डायनेमिक AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और एक पंच-होल कटआउट ऑफर कर सकता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 या एक्सिनोस 2200 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। प्रोसेसर को 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है जिसे और भी बढ़ाने का सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस एंड्रॉइड 13-आधारित OneUI 5.1 कस्टम स्किन के साथ आने की संभावना है। 

Galaxy S23 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें 50MP OIS प्राइमरी सेंसर, एक 8MP सेंसर और 12MP टेलीफ़ोटो लेंस शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 10MP फ्रन्ट कैमरा दिया जा सकता है। यह 4500mAh बैटरी के साथ आ सकता है जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

Samsung Galaxy S23 FE Price in India (Expected)

Samsung Galaxy S23 FE के 128GB मॉडल की कीमत भारत में 54,999 रुपए से शुरू होने की उम्मीद है। एक पुराने लीक के अनुसार इसे डार्क पर्पल, ब्लैक, व्हाइट और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles