Samsung Galaxy Unpacked 2023 इवेंट को लेकर बड़ी जानकारी का खुलासा!

Samsung Galaxy Unpacked 2023 इवेंट को लेकर बड़ी जानकारी का खुलासा!
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy अनपैक्ड 2023 इवेंट 1 फरवरी को होगा आयोजित

इवेंट के दौरान Galaxy S23 और Galaxy Tab S9 सीरीज होंगी लॉन्च

दोनों सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल होंगे

Samsung 1 फरवरी को San Francisco में अनपैक्ड 2023 इवेंट होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सैमसंग इस इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S23 सीरीज और Samsung Galaxy Tab S9 को रिलीज करेगा। यह इन-पर्सन इवेंट 3 साल के बाद आयोजित किया जा रहा है जो कि सुबह 10 बजे शुरू होगा। यह इवेंट यूट्यूब और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव भी स्ट्रीम किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: BSNL का ये धांसू प्लान सिर्फ एक बार खरीदें और पूरे साल की छुट्टी! क्या आपके शहर में है उपलब्ध?

SAMSUNG GALAXY S23 SERIES

Samsung Galaxy S23

Samsung अपनी S23 सीरीज में हमेशा की तरह तीन स्मार्टफोंस लॉन्च करेगा जिनमें Samsung Galaxy S23, Samsung Galaxy S23 Plus और Samsung Galaxy S23 Ultra शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें: Amazon Prime, Netflix और Disney+ Hotstar हो या Sony Liv, ZEE5, इस रिचार्ज में मिल रहे हैं सब फ्री…

  • Samsung Galaxy S23 इस सीरीज का सबसे किफायती वेरिएंट होने वाला है। यह एक क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट पर चलेगा। स्मार्टफोन एक अलग कैमरा डिजाइन और अलग कलर ऑप्शंस के साथ आ सकता है। 
  • Samsung Galaxy S23 Plus, Samsung Galaxy S23 और Samsung Galaxy S23 Ultra के बीच का मॉडल होगा। यह स्मार्टफोन भी एक अलग डेजाइन के साथ आ सकता है और इसमें भी वही प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है जो Samsung Galaxy S23 में किया जा रहा है। 
  • इस सीरीज का सबसे हाइ-एंड स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S23 Ultra को पूरी तरह से फ्लैगशिप फीचर्स के साथ पैक किया गया है। यह डिवाइस भी लेटेस्ट और सबसे पॉवरफुल स्नैप्ड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट पर चलता है। रूमर्स आ रहे हैं कि इस मॉडल में 200 MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।   

SAMSUNG GALAXY TAB S9 SERIES

Samsung Galaxy S23

Samsung आमतौर पर अपने फ्लैगशिप टैबलेट्स को Samsung Galaxy S सीरीज के साथ लॉन्च करता है। जैसे कि, 2022 में सैमसंग ने Galaxy Tab S8 को Samsung Galaxy S22 सीरीज के साथ लॉन्च किया था, इसलिए अनपैक्ड 2023 इवेंट में Galaxy Tab S9 के लॉन्च को भी देखा जा सकता है। Tab S9 सीरीज भी तीन मॉडल्स को शामिल करती है; Samsung Galaxy Tab S9, Tab S9 Plus और Tab S9 Ultra.

यह भी पढ़ें: पहली सेल में आ रही है Redmi Note 12 सीरीज़, तीनों में से आपको पसंद हैं कौन-स फोन?

  • Samsung Galaxy Tab S9 बेहतर कैमरा और फीचर्स के साथ इस सीरीज का वनीला वर्जन है। यह एक स्नैप्ड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और S पेन सपोर्ट आदि से लैस हो सकता है। 
  • Samsung Galaxy Tab S9 इस सीरीज का मिड-रेंज प्रॉडक्ट है जो कि एक बड़ी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। 
  • Samsung Galaxy Tab S9 Ultra सबसे पॉवरफुल चिपसेट और बेहतर फीचर्स के साथ कंपनी द्वारा ऑफर किया गया सबसे पॉवरफुल टैबलेट हो सकता है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo