Flipkart की Sale, बेहद कम दाम पर मिलेंगे iPhone, 15 से लेकर 17 Pro Max तक पर डिस्काउंट
Flipkart GOAT Sale 2026 में iPhone 17 सीरीज पर बड़ी छूट मिलेगी.
iPhone 17 Pro Max की कीमत घटकर ₹1,27,900 हो जाएगी.
सेल 4 जुलाई से शुरू होगी और बैंक ऑफर का भी फायदा मिलेगा.
Flipkart की GOAT Sale 2026 अगले महीने की शुरुआत में शुरू होने वाली है. इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, TWS ईयरबड्स, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, PC एक्सेसरीज और होम अप्लायंसेज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिलेंगे. इस सेल में Apple, Realme, Poco, Vivo और Redmi जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जाएगा. सेल शुरू होने से पहले Flipkart ने iPhone 17 सीरीज और पुराने iPhone मॉडल्स पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर दिया है.
SurveyGOAT Sale 2026 में iPhone पर मिलने वाले ऑफर्स
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने बताया है कि Flipkart GOAT Sale 2026 के दौरान iPhone 17, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Pro, iPhone Air, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 17e, iPhone 16e और iPhone 15 डिस्काउंटेड कीमत पर उपलब्ध होंगे. यह सेल 4 जुलाई से शुरू होगी.

भारत में सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro Max, जिसकी लिस्टेड कीमत ₹1,49,900 है, सेल के दौरान ₹1,27,900 में खरीदा जा सकेगा. वहीं iPhone 17 Pro पर ₹22,000 की छूट मिलेगी, जिसके बाद इसकी कीमत ₹1,12,900 रह जाएगी. स्टैंडर्ड iPhone 17 की कीमत ₹82,900 से घटकर ₹70,900 हो जाएगी. Apple का पतला और हल्का iPhone Air भी ₹1,19,900 की जगह ₹95,900 में उपलब्ध होगा.
पुराने iPhone मॉडल्स पर भी मिलेगा डिस्काउंट
Apple का नया iPhone 17e, जिसकी कीमत ₹64,900 है, Flipkart GOAT Sale के दौरान ₹60,900 में खरीदा जा सकेगा. इसके अलावा पुराने iPhone मॉडल्स पर भी ऑफर मिलेंगे. iPhone 16 की कीमत ₹59,900 होगी. iPhone 16 Plus ₹73,900 में मिलेगा. iPhone 16e की कीमत ₹55,900 रहेगी. वहीं iPhone 15 को ₹49,900 में खरीदा जा सकेगा.
Flipkart Plus और बैंक ऑफर
Flipkart Black और Flipkart Plus मेंबर्स को सेल शुरू होने से 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस मिलेगा. इसके अलावा ICICI Bank, Bank of Baroda और HSBC Bank के क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. यह ऑफर डायरेक्ट प्राइस कट के अलावा होगा. कंपनी ने बताया है कि नीचे दी गई कीमतें इफेक्टिव प्राइस हैं. इनमें बैंक डिस्काउंट और कैशबैक भी शामिल हो सकते हैं.
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
