Exclusive: Samsung Galaxy A53 5G के रेंडर्स पर पहली झलक, देखें कैसा लगेगा डिवाइस
Samsung Galaxy A53 5G का लुक होगा Galaxy A52
Samsung Galaxy A53 अपने पिछले फोन से होगा थोड़ा पतला
Samsung Galaxy A53 नए रेंडर हुए लीक
Samsung Galaxy A53 5G के अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है लेकिन आज हम आपके लिए फोन पर एक एक्सक्लूसिव लुक लाए हैं। लोकप्रिय टिप्स्टर OnLeaks के साथ साझेदारी में, डिजिट अब आपको आगामी गैलेक्सी ए53 के पूर्ण 360 डिग्री 5K रेंडर दे पाया है।
SAMSUNG GALAXY A53 की मुख्य-डिटेल्स हुईं लीक
Samsung Galaxy A53 का लुक Galaxy A52 जैसा है और इसका बैक पैनल फ्लैट है और यह किनारों से कर्व नहीं है। किनारे पूरी तरह फ्लैट नहीं है और इसे कर्व डिज़ाइन दिया गया है।
कैमरा बम्प को A52 से रिफाइन किया गया है और अब यह बैक पैनल के एक्सटेंशन जैसा दिखता है। कैमरा मॉड्यूल के आसपास के क्षेत्र में स्मूद कर्व हैं जो इसे एक सहज रूप और अनुभव देते हैं।
रेंडर्स बैक पर क्वाड कैमरा ऐरे और सेल्फी कैमरे के लिए फ्रंट पर पंच-होल नॉच कटआउट की मौजूदगी की भी पुष्टि करते हैं। Galaxy A53 में 3.5mm ऑडियो जैक भी है, इसलिए अब आपको टाइप-सी कनेक्टर या वायरलेस ईयरबड्स के साथ काम करना होगा।
Galaxy A53 की मोटाई 8.14mm है जिसमें रियर कैमरा बम्प 9.73mm का है जो इसे Galaxy A52 से थोड़ा पतला बनाता है। रूमर्स के मुताबिक, Samsung Galaxy A53 को 64MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा और इसकी डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट होगी।
इसके अलावा, ऐसा हो सकता है कि हमें A53 का 5जी वर्जन ही देखने को मिले जिसका मतलब है Samsung 4G वेरिएंट को बंद करने वाला है। Galaxy A53 के लॉन्च के साथ-साथ हमें और जानकारी मिलने की उम्मीद है।