apple warns not to put wet iphone in rice
लोग अपने गीले स्मार्टफोन्स को सुखाने के लिए लंबे समय से एक सोच पर निर्भर रहे हैं। जी हाँ, मैं बात कर रही हूँ अपने गीले स्मार्टफोन को चावल के बैग में रख देने की। मैं जानती हूँ कि इसे काम करना चाहिए क्योंकि चावल पानी को सोख लेते हैं लेकिन यहाँ ऐसा नहीं होता। बल्कि गीले स्मार्टफोन को चावल में रखने से वह कई तरीकों से हार्डवेयर को खराब कर सकता है। इसके अलावा आईफोन निर्माता Apple ने एक सपोर्ट पेज लाइव किया है जो यह बताता है कि iPhone गीला होने की स्थिति में क्या करना चाहिए।
इस सपोर्ट पेज को सबसे पहले MacWorld द्वारा देखा गया था। यह बताता है कि आपको अपने गीले आईफोन को कैसे सुखाना है और किन चीजों को नहीं करना है। न करने वाली चीजों में से एक डिवाइस को चावल में रखना भी था। आइए मैं आपको बताती हूँ कि यह आपके डिवाइस को कैसे प्रभावित कर सकता है और दूसरे कौन से तरीके हैं जिनसे आपको अपना डिवाइस गीला होने के दौरान बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: JioBharat B2: Jio जल्द ला रहा UPI पेमेंट करने वाला एक और बेहद सस्ता फीचर फोन, 4G की ताकत से होगा लैस
जब आपका स्मार्टफोन अंदर-बाहर से गीला हो तो उसमें काफी सारी धूल और छोटे कण चिपक सकते हैं। ऐसे में फोन को चावल के बैग में रखने से भी समान प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, एप्पल ने कुछ और तरीकों के बारे में भी चेतावनी दी है जिन्हें लोग आमतौर पर तब आजमाते हैं जब उनका स्मार्टफोन गीला हो जाए।
चलिए अब मैं आपको बताती हूँ कि iPhone गीला हो जाने पर आप क्या कर सकते हैं।
सबसे पहली बात तो यह, कि आईफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसलिए गीला होने पर भी आपका आईफोन काफी हद तक सुरक्षित रहता है। हालांकि, कभी-कभी यह ‘Liquid Detected’ अलर्ट दिखाता है जो तब होता है जब आप उसे काफी देर तक पानी में छोड़ देते हैं। जब आईफोन को लगता है कि उसके अंदर पानी है, तो वह चार्ज नहीं होता। इस कारण से कुछ यूजर्स ऊपर बताए गए तरीके अपनाते हैं। लेकिन फोन गीला होने पर असल में आपको ये करना चाहिए:
यह भी पढ़ें: AI से निर्मित फोटो/वीडियो पहचानने में हो रही दिक्कत, ये रहा तरीका, आजमाकर देखें