धमाकेदार डिस्काउंट में मिल रहा Redmi Note 14 Pro Plus, समर सेल शुरू होने से पहले सुनहरी डील

अगर आप 25000 रुपये के अंदर एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम एक बढ़िया ऑफर लेकर आए हैं जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। भारत में 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi Note 14 Pro+ इस समय Amazon India पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. इस फोन में आपको एक ब्राइट OLED डिस्प्ले, दमदार परफ़ॉर्मेन्स, फ़ास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी और एक शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. यह सबकुछ एक ड्यूरेबल डिज़ाइन के साथ मिलता है.

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अभी चल रहे डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स लागू करने के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर लॉन्च प्राइस से बेहद नीचे आ जाती है, जो Redmi Note 14 Pro+ को अपने सेगमेंट में सबसे आकर्षक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शंस में से एक बनाता है.

Redmi Note 14 Pro+ पर भारी डिस्काउंट

अमेज़न पर इस फोन पर 20% की छूट मिल रही है, जिससे 2024 में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत अभी घटकर 27,999 रुपये हो गई है. Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर Amazon Pay Balance के तौर पर 839 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. अगर आप किस्तों पर इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो वह 984 रुपये प्रतिमाह से शुरू होती हैं. इसके अलावा, अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन है तो उसके बदले में 26,450 रुपये तक की बचत अलग से करने का मौका मिल रहा है.

Redmi Note 14 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशन्स

2024 में लॉन्च हुआ Redmi Note 14 Pro + 5G एक बहुत ही दमदार स्मार्टफोन है जो अपनी प्राइस रेंज के हिसाब से काफी अच्छे और दमदार फीचर्स के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में एक धमाकेदार 50MP+50MP+8MP रियर कैमरा सेटअप और 50MP का एक सेल्फी कैमरा मिलता है. इसके साथ ही इस फोन में एक AMOLED डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन के साथ आता है.

Redmi का यह फोन IP68 की रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल से सुरक्षित है. परफॉर्मेंस के लिए यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 से लैस है. इसमें 6200mAh की बैटरी लगी हुई है जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी, OTT पर कंटेंट की भरमार! मनोरंजन से भरा रहेगा पूरा हफ्ता

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :