स्मार्टवॉच के बिजनेस से अपने आप को इंडिया के बाजार में एंट्री दिलाने वाली कंपनी Boltt अब भारत में अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। जानकारी के अनुसार कंपनी जल्द ही अपने पहले फोन को लॉन्च करने वाली है। अब देखना होगा कि आखिर कंपनी इस बिजनेस को इस फोन के साथ कैसे आगे बढ़ाने वाली है। इस फोन को लेकर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जो इस फोन की बहुत सी डिटेल्स से पर्दा उठा रही है। जानकारी मिल रही है कि इस फोन को कंपनी 25 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। आइए इस फोन की सम्पूर्ण डिटेल्स के अलावा इस फोन के प्राइस पर भी नजर डालते हैं।
Boltt की ओर से इंडिया के बाजार में पहले फोन को कंपनी 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है। माइक्रोसाइट से मिल रही जानकारी के अनुसार यह फोन सॉफ्टवेयर का अच्छा अनुभव आपको देने वाला है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि इस फोन को अच्छे खासे स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी का कहना है कि जो स्पेक्स बताए जाएंगे वही इस फोन में मिलने वाले हैं, कुछ भी छिपी लेयर्स इसमें नहीं होने वाली है। ऐसा नहीं है कि जो बताया जाने वाला है या जो इस फोन में होने वाला है, उसे बढ़ा चढ़ा कर बताया जाने वाला है।
अभी तक के लिए यह जानकारी नहीं मिली है कि यह फोन इंडिया में बिल्ड किया जाने वाला है या नहीं, न ही इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। हालांकि, इतना जरूर सामने आ चुका है कि इस फोन एमेम राइट साइड पर इसके वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखने को मिलने वाले हैं। फोन की फ्लैट डिजाइन में आने वाली है। हालांकि, फोन को लेकर अभी तक के लिए कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अभी इस समय इसके प्राइस का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है।
अभी तक इस फोन के स्पेक्स आदि सामने नहीं आए हैं, लेकिन अगर इसके डिजाइन को देखते हैं तो ऐसा माना जा सकता है कि इसी आधार पर फोन में स्पेक्स आदि हो सकते हैं। ऐसे में, इसके प्राइस को लेकर इस समय कुछ बनही कहना गलत हो सकता है, लेकिन इसके बाद भी हमें ऐसा लगता है कि फोन को कंपनी 15000 रुपये तक की कीमत में लॉन्च कर सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी इस फोन को दो अलग अलग वैरिएन्ट में लॉन्च कर दे। ऐसा करके इस फोन को ज्यादा किफायती बनाया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी 4G और 5G वैरिएन्ट में इस फोन को लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें: कुछ ऐसे आजादी का जश्न मना रहा Reliance Jio.. 6000 रुपये सस्ता कर दिया ये प्लान, मिलते धमाकेदार बेनेफिट