दिवाली 2025: Diwali पर जामफाड़ फोटो क्लिक करेंगे ये मोबाइल, कम प्राइस में मिलता है शानदार कैमरा
रोशनी का त्योहार दिवाली अब बस कुछ दिनों में हमारे सामने होने वाला है, इस दिन देश में लोग एक दूसरे से मिलते हैं, उन्हें बधाई देते हैं और अच्छे अच्छे नए नए कपड़े पहनते हैं। हंसी ठिठोली के साथ इस त्योहार को ज्यादा रोचक बना दिया जाता है, हालांकि, एक बार आने के बाद यह पल फिर निकल जाता है और फिर से एक साल के बाद ही लौटता है। ऐसे में आपको अपने इन रंगीन और रोशनी भरे पलों को अपने पास सँजोकर रख लेना चाहिए, हालांकि, ऐसा करने के लिए आपके पास एक दमदार कैमरा फोन का होना जरूरी है, अगर आपके पास एक दमदार कैमरा फोन नहीं है तो आपको एक फोन को इस समय खरीद लेना चाहिए। हम आपको यहाँ 30000 रुपये के प्राइस में आने वाले कुछ सबसे दमदार कैमरा फोन्स के बारे में बताने वाले हैं जो आप सबसे शानदार फोटो/वीडियो के लिए खरीद सकते हैं। आइए जानते है कि इस लिस्ट में कौन से फोन्स हैं जो आपकी इस दिवाली को यादगार बना सकते हैं।
Vivo V60e
विवो ने अभी हाल ही में अपने इस फोन को एक दमदार कैमरा फोन के तौर पर लॉन्च किया था। इस फोन में कैमरा के साथ AI Features का होना इसके कैमरा को ज्यादा खास बना देता है। Vivo V60e स्मार्टफोन में आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 200MP का में कैमरा मिलता है, इसके अलावा इस फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया जा रहा है। सेल्फ़ी के लिए फोन में एक 50MP का AF सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इस फोन को 30000 रुपये के अंदर के प्राइस में एक दमदार फोन माना जा सकता है।
Realme 15 Pro
लिस्ट में दूसरे फोन के तौर पर Realme के Realme 15 Pro को मैंने रखा है। इस फोन को भी एक दमदार कैमरा फोन के तौर पर देखा जा सकता है, रियलमी के इस फोन में एक 50MP का Sony IMX896 मेन कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है, सेल्फ़ी के लिए फोन में एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। यह फोन भी 30000 रुपये के बाजार के अंदर एक बेहतरीन फोन है।
OnePlus Nord 5
अगर आप OnePlus के किसी फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए लिस्ट में OnePlus Nord 5 भी है, इसे भी एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा सकता है। कैमरा के मामले में यह भी एक बेहतरीन फोन है। OnePlus के इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 50MP का Sony LYT 700 कैमरा मिलता है, फोन को 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया गया है। इसमें एक 50MP का भयंकर JN5 सेन्सर सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है। इस फोन का प्राइस हालांकि, 30000 रुपये से कुछ ज्यादा है लेकिन आप इसे 30000 रुपये से कुछ हजार ही ज्यादा में खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 60 Pro
Motorola का यह फोन भी दमदार है,इसमें भी सबसे गजब का कैमरा सेटअप मिलता है। Motorola का यह फोन भी 30000 रुपये के अंदर एक दमदार फोन है। इस फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में 50MP का मेन कैमरा एक 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है।
iQOO Neo 10
लिस्ट में आखिरी फोन के तौर पर iQOO का Neo 10 5G आता है। इस फोन को आप कैमरा और परफॉरमेंस का दमदार मिश्रण कहा जा सकता है। इस फोन में एक 50MP का सोनी OIS Portrait Camera मिलता है। इस फोन से आप दमदार दिवाली के फोटो क्लिक कर सकते हैं।