दिवाली से पहले 10000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद लें ये मोबाइल फोन, फीचर्स देखकर चौंधिया जायेंगी आँखें
दिवाली 2025 आ रही है, सभी इस त्यौहार पर अपनों को विश तो करते ही हैं साथ ही इस दिन अपनों को बेहतरीन गिफ्ट आदि देना भी पसंद करते हैं। अगर आप भी किसी को गिफ्ट देने का प्लान कर रहे हैं या अपने लिए एक नए फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको 10000 रुपये के अंदर आने वाले कुछ सबसे दमदार फोन्स के बारे में यहाँ बताने वाले हैं। लिस्ट में हमने कई बड़े बड़े ब्रांड्स के फोन्स को शामिल किया है, इन फोन्स के फीचर इतने दमदार हैं कि इस प्राइस में इन्हें देखकर आपको आँखें ही चौंधिया जाने वाली है। आइये इन फोन्स के बारे में एक एक करके जानते हैं।
Redmi A4
रेडमी ए4 की बात करें तो यह एक दमदार 5G और सस्ता फोन है। इस फोन में कंपनी ने स्नेपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा फोन को 6.88-इंच की IPS LCD डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है, इस फोन में डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके अलावा फोन को कंपनी ने 4GB रैम और 64GB स्टोरेज पर भी लॉन्च किया है, यह इस प्राइस में आपके लिए एक दमदार फोन हो सकता है। 10000 रुपये के प्राइस के अंदर Redmi A4 एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
Motorola G05
लिस्ट में अगले फोन के तौर पर Motorola G05 को जगह दी जा रही है, इस फोन में आपको एक क्लीन एंड्राइड सॉफ्टवेयर मिलता है, इसके अलावा फोन में प्रीमियम डिजाईन भी सस्ते में मिल जाता है। इस फोन में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर मिलता है। फोन में एक 6.67-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले Gorilla Glass 3 के प्रोटेक्शन के साथ मिलती है। इसके अलावा यह फोन एंड्राइड 15 पर चलता है। इसमें IP54 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे डस्ट और स्प्लैश प्रूफ बना देती है।
कैमरा आदि को देखा जाये तो फोन में एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन में एक 5200mAh की बैटरी भी दी जा रही है, इस फोन का प्राइस इस समय सेल में 7000 रुपये से भी कम है।
iQOO Z10 Lite 5G
iQOO के भी इस फोन को हमने लिस्ट में रखा है, असल में यह फोन भी इस प्राइस रेंज में एक दमदार फोन है। इसमें एक 6.74-इंच की LCD 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है जो 1000 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा और एक 2MP का बोकेह कैमरा भी मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में एक 5MP का फ्रंट कैमरा भी है। इस फोन में एक 6000mAh की बैटरी मिलती है।
POCO M7 5G
POCO M7 स्मार्टफोन को भी इस प्राइस रेंज में एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा सकता है। फोन को कंपनी ने 6.88-इंच की 120Hz डिस्प्ले पर लॉन्च किया है, इसमें स्नेपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन में 50MP का मेन कैमरा के साथ साथ एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें एक 5160mAh की बैटरी भी मिलती है। इस फोन को 10000 रुपये के अंदर के प्राइस में ख़रीदा जा सकता है।
Lava Blaze 2 5G
Lava का फोन भी इस प्राइस रेंज में एक दमदार ऑप्शन हो सकता है। यह फोन 6.56-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले के साथ आता है, इस फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके अलावा फोन पंच-होल डिजाईन से भी लैस है। इसमें आपको एक MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन ड्यूल कैमरा से लैस है, इसमें एक 50MP का प्राइमरी कैमरा और अन्य डेप्थ कैमरा मिलता है। फोन में एक 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी भी दी जा रही है।